{"vars":{"id": "93802:4123"}}

नागौर मंडी भाव 23 सितंबर 2026: मूंग-ज्वार में तेजी, जीरा व ग्वार में नरमी

 

Nagaur Mandi Bhav 23 September 2026 : नागौर मंडी में कृषि जिंसों के कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। नया मूंग, पुराना मूंग, इसबगोल, सिंधी सुवा और ज्वार के अधिकतम भाव में सुधार रहा। खासकर ज्वार के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिली। मंडी में आवक, मांग और जिंस की गुणवत्ता के अनुसार बोली में अंतर रहा।

वहीं जीरा, ग्वार, सौंफ, दाना मेथी, मोठ और काला तिल के अधिकतम भाव में नरमी दर्ज की गई। जीरा के भाव में 400 रुपये की गिरावट रही, जबकि सौंफ, मोठ और काला तिल में 200-200 रुपये की कमी आई। ग्वार में 80 रुपये और दाणा मेथी में 50 रुपये की नरमी रही। दूसरी ओर ज्वार के अधिकतम भाव में 400 रुपये, इसबगोल में 200 रुपये और पुराने मूंग व सिंधी सुवा में 100-100 रुपये की तेजी दर्ज हुई।

नागौर मंडी भाव, Nagaur Mandi Bhav (रुपए प्रति क्विंटल)

फसल नाम भाव
नया मूंग 7800-8800
पुराना मूंग 6000-7700
ग्वार  6000-6410
जीरा  17500-21800
सौंफ  8000-13000
इसबगोल  9500-13500
असालिया  5800-6100
दाना मेथी  5800-6450
सिन्धी सुवा  6000-7600
तारामीरा  5800-6200
ज्वार  3500-5000
चना  5400-5700
मोठ  6000-6800
काला तिल  10000-11000
सफेद तिल  10500-11500
सरसों (रायडा)  7900

नोट: मंडी भाव फसल की क्वालिटी, नमी के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऊपर दिए गए भाव उपलब्ध मंडी आंकड़ों के आधार पर हैं।