Delhi-Haryana बॉर्डर से वेस्ट दिल्ली तक बनाया जाएगा नया रोड, 454 करोड़ रुपये होंगे खर्च

New Road : दिल्ली और हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सरकार देश के सभी राज्यों की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब दिल्ली और हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, सरकार ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से वेस्ट दिल्ली तक नया रोड बनाने का ऐलान किया है। इस रोड को 454 करोड़ रुपये में तैयार किया जाएगा। इससे लाखों का सफर आसान हो जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 
 

HR Breaking News - (New Road in Delhi-Haryana)। दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने के लिए एक के बाद एक नई रोड बनाई जा रही है। अब दिल्ली-हरियाणा वालों के लिए और अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने 27 किलोमीटर नई रोड बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि छावला में BSF Camp के पास दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से लेकर वेस्ट दिल्ली के बसाई दारापुर तक नजफगढ़ ड्रेन पर 27 किलोमीटर लंबी और 2 लेन बाईपास रोड (2 lane new bypass road) का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। 


नई रोड पर खर्च होंगे 454 करोड़ रुपये - 


रिपोर्ट के अनुसार, यह रोड नजफगढ़ ड्रेन (Najafgarh Drain) के दोनों किनारों पर बनाई जाएगी। इस पर लगभग 454 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। छावला से झटकरो तक ड्रेन के लेफ्ट बैंक पर 6.05 किलोमीटर लंबी रोड तैयार की जाएगी। नजफगढ़ ड्रेन पर रोड निर्माण और ड्रेजिंग का प्रस्ताव सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (flood control department) ने दिसंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में सामने रखा। इसे बोर्ड के अध्यक्ष और सिंचाई मंत्री प्रवेश साहिब सिंह व अन्य मेंबर्स ने मंजूरी दे दी है। नाले की ड्रेजिंग पर लगभग 382 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 


27 किलोमीटर रोड बनने से होगा ये फायदा - 


नजफगढ़ ड्रेन (Najafgarh Drain) की लंबाई 57 किलोमीटर है। यह वजीराबाद से निकलकर वेस्ट दिल्ली और साउथ-वेस्ट दिल्ली से होते हुए हरियाणा की ओर जाती है। ड्रेन के दोनों किनारों पर कई कॉलोनियां बनी हुई है। इन सभी कॉलोनियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार ने नया रोड बनाने का ऐलान किया है। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (Delhi-Haryana border) के पास छावला बीएसएफ कैंप से बसाई दारापुर तक 27.40 किलोमीटर लंबी टू लेन रोड बनाने की योजना है। 


सिल्ट हटाने के लिए 382 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च -


 सिल्ट हटाने के लिए सिंचाई और बाढ़ विभाग ने 382 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था, जिसे बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री ने बताया कि नवंबर 2022 में नजफगढ़ ड्रेन में सिल्ट के हालात जानने के लिए बेसिक सर्वे करवाया गया था। सर्वे में सामने आया कि ड्रेन में कुल 116.60 लाख cubic meter सिल्ट जमा है। पिछले 3 सालों में 24.84 लाख cubic meter सिल्ट निकाली जा चुकी है। लेकिन अभी 91.76 लाख cubic meter सिल्ट निकालना बाकी है।


आउटर रिंग रोड पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव - 

नजफगढ़ ड्रेन (Najafgarh Drain) के दोनों किनारों पर बनने वाली दो लेन नई रोड के चालू होने से आउटर रिंग रोड (outer ring road) पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इसके अलावा, साउथ-वेस्ट दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में जाने के लिए ककरोला रोड मुख्य रास्ता है। नई रोड बनने के बाद ककरोला रोड और द्वारका के गोलक लिंक रोड पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं आएगी। इस दो लेन रोड के बनने से साउथ-वेस्ट दिल्ली की सड़कों पर जाम कम हो जाएगा।