अब होगी ठंड, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला, 3 घंटे में 9 जिलों में बारिश Snow fall का अलर्ट जारी
Rain Alert Himachal Pradesh :उत्तर भारत में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो रहा है। भारत मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार आने वाले 3 घंटे में पहाड़ी राज्य के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। पहाड़ों में बारिश से ठंड बढ़ी तो इसका असर मैदानों में भी देखने को मिल सकता है।
HR Breaking News (Rain Alert Himachal Pradesh) मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून के बाद पश्चिमी विक्षोभ की भी विकराल बारिश देखने को मिली थी। अब मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ ही घंटों में पहाड़ी राज्यों के 5 से 9 जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान आंधी की तरफ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर में बारिश का अलर्ट (rain alert in Himachal Pradesh)
भारत मौसम विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लिए बारिश का अलर्ट (kashmir rain alert) जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग ने दोनों ही क्षेत्रों के अलग-अलग जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर की बात करें तो, जम्मू कश्मीर के बड़गाम, शोपिया, कुलगाम व उधमपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन चारों जिलों में बारिश का अलर्ट शाम 7 बजे तक का है। प्रति घंटा 5 एमएम तक औसम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट हुआ जारी Himachal Pradesh Snow Fall alert
वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के 5 जिलों के लिए भारत मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में बारिश के साथ-साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी यानी शनोफॉल होने का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और शिमला में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश व बर्फबारी का अलर्ट 6 से 7 बजे तक जारी
मौसम विभाग के अनुसार प्रति घंटा 5 एमएम तक बारिश होने का येलो अलर्ट है। साथ में 5 सेंटीमटर प्रति घंटा की बर्फबारी भी होने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ियां सफेद चादर से ढकी नजर आ सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में यह अलर्ट शाम 6 से 7 बजे तक जारी रहेगा।
मैदानी इलाकों तक पड़ सकता है असर
अगर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होती है तो यह ठंड के संकेत दे रहा है। मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी झेल रहे लोगों तक शीतलहर पहुंचने की संभावना है। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, गेहूं की बिजाई का समय आ रहा है तो उसके लिए पर्याप्त ठंड होना जरूरी है। बर्फबारी होती है तो पर्याप्त ठंड हो सकती है।