{"vars":{"id": "93802:4123"}}

10 अक्टूबर का मौसम : 2 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather on October 10 :अक्टूबर का आधा माह बीतने को है और अभी तक बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार 10 अक्टूबर को 2 राज्यों में बारिश (Rain Alert) के आसार जताए गए हैं, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए किन राज्यों में बारिश के आसार है।
 
 

HR Breaking News (Weather on October 10) देशभर में मानसून की विदाई के बाद मौसम का एकदम अलग रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर जारी है तो वहीं, कई राज्यों में अभी भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार कई राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। अब आईएमडी (Weather on October 10) ने 10 अक्टूबर को 2 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। 

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आगामी कुछ समय में हिमाचल प्रदेश,पंजाब, उत्तराखंड में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वेस्ट बंगाल, सिक्किम और उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश को लेकर आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान तापमान में कमी से हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

 

अगले 24 घंटे में मौमस का हाल


आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार अगले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश (Heavy rain accompanied by lightning in Uttarakhand) के आसार है। वहीं, दूसरी और आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

10 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


 बात करें 10 अक्टूबर के मौसम (October 10 weather) की तो इस दौरान सिर्फ दो ही राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें तमिलनाडु और केरल का नाम शामिल है। जहां कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।

11 से 14 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज


11 अक्टूबर से मौसम (Weather from October 11) में बदलाव नजर आने लगेगा और इस दौरान किसी भी राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी हो सकती है। 12 अक्टूबर को भी मौसम का मिजाज नहीं बदलने वाला है। इस दौरान भी सभी राज्य में मौसम साफ रहने वाला है।


13 अक्टूबर (kal kaisa rhega mausam) से तापमान में कमी से हल्की गुलाबी ठंडक महसूस हो सकती है और कई राज्य में तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी (IMD Rain Alert) के पूर्वानुमान अनुसार 14 अक्टूबर को भी किसी भी राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 से 14 अक्टूबर तक मौसम एकदम साफ रहने वाला है