13, 14, 15, 16 और 17 नवंबर 2026 को होगी तेज बारिश, 60 स्पीड से चलेगी आंधी
November ka Mausam - भारत के ज्यादातर राज्यों में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है। अब एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 17 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और सिक्किम के आसपास भी ऐसा ही मौसम सिस्टम बन रहा है। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम 14 नवंबर के आसपास एक्टिव होगा जिसके बाद कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।
दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में भारी बारिश अलर्ट - (Weather Update)
मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 12 से 14 नवंबर और 16 से 17 नवंबर को (17 November tak ka Mausam) दक्षिणी प्रायद्वीप भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 12 से 15 नवंबर को केरल और माहे में, 12 से 17 नवंबर को लक्षद्वीप में, 14 से 17 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्य बारिश (Rain Alert) की चेतावनी जारी की है। 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में तथा केरल और माहे में 16 से 17 नवंबर को बहुत भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
पूर्वोत्तर भारत के 7 राज्यों में तेज बारिश -
पूर्वोत्तर भारत में IMD (IMD weather update) ने बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 नवंबर और 15 से 17 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय 12 नवंबर और 17 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। 11 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज आंधी चलने और भारी बरसात होने का अनुमान है।
पूर्वी भारत में खराब रहेगा मौसम -
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 17 नवंबर के बीच तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। झारखंड, उड़ीसा और अप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 11 नवंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 12 नवंबर को बरसात देखने को मिलेगी। बिहार (Bihar me barish) में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बरसात होने की भी संभावना है। 12 से 14 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार दीप समूह में कहीं-कहीं अति भारी बरसात हो सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना -
उत्तर पश्चिम भारत (IMD weather) के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 14 से 15 नवंबर के बीच जोरदार बरसात देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में 12 से 14 नवंबर, उत्तराखंड में 12 से 14 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। पंजाब (punjab mausam) में 12 से 13 नवंबर के बीच मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है।
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 12 से 13 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 नवंबर को आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।