9 अक्टूबर 2026 को मंडियों में 9000 रुपये क्विंटल के करीब पहुंचा नरमा भाव, क्या इस बार होगा 10 हजार
narma mandi bhav - हरियाणा की लगभग सभी मंडियों में नरमा और कपास की आवक तेज हो गई है। इस नरमा भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले साल की तुलना में लगभग सभी मंडियों में नरमे का भाव तेज है। ज्यादातर मंडियों में नरमा भाव 8,000 क्विंटल से ऊपर चल रहा है, जबकि कुछ मंडियों में तो नरमा 9000 रुपये क्विंटल के करीब जा पहुंचा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं क्या इस बार नरमा का भाव 10,000 क्विंटल तक जाएगा।
HR Breaking News - नरमा खेती करने वाले किसानों की नजर भाव पर टिकी हुई है। पिछले काफी दिनों से नरमें की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 9 अक्टूबर 2026 को हरियाणा की ज्यादातर मंडियों में नरमा भाव (Narma Bhav 2026) में तेजी दर्ज की गई है। लगभग सभी मंडियों में नरमे का रेट 8,000 रुपये क्विंटल के उपर बना हुआ है।
नरमा MSP - (narma mandi rate today)
सरकार ने मध्यम रेशा कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (narma MSP) 8,267 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं लंबा रेशा कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,667 रुपए प्रति क्विंटल है। इस समय खुली बोली पर लगभग ज्यादातर मंडियों में नरमा 8,500 से लेकर 8,800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। कुछ मंडियों में नरमे का भाव 9000 प्रति क्विंटल को भी टच कर रहा है।
क्या नरमा 10 हजार रुपये क्विंटल होगा? (narma ka bhav)
इस बार नरमे की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कुछ किसान तो नरमे का स्टॉक कर रहे हैं और भाव 10,000 रुपये क्विंटल तक आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर मंडियों (Mandi Update) में नरमे की मांग बनी रहती है तो आने वाले दिनों में नरमे का भाव 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के करीब जा सकता है। अगर मांग कमजोर होती है और सप्लाई तेज रहती है तो इसमें हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
आज का ताजा नरमा भाव - (aaj ka mandi bhav)
आज विजयनगर की मंडी में नरमे का भाव 8641 रुपए क्विंटल है। हनुमानगढ़ की मंडी में नरमा 8871 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। फतेहाबाद की मंडी में नरमे का रेट 8750 रुपए प्रति क्विंटल है। ऐलनाबाद की मंडी में नरमे की कीमत 8724 में प्रति कुंतल है।
गोलूवाला मंडी में नरमा 8750 रुपए और देसी कपास (desi kapaas ka bhav) 8650 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। आदमपुर मंडी में नरमा 8893 और देसी कपास 8250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। कलायत मंडी में नरमा 8560 रुपए प्रति क्विंटल, बरवाला मंडी में 8900, अबोहर की मंडी में 8640 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।
सिवानी की मंडी (Siwani Mandi Price) में 8751 रुपए प्रति क्विंटल, सिरसा की मंडी में नरमा 8816 रुपए प्रति क्विंटल, बरवाला मंडी में नरमे की कीमत 8700 प्रति क्विंटल है। श्रीगंगानगर में आज कपास का रेट 8337 रुपये प्रति क्विंटल है। संगरिया मंडी में नरमा का रेट 8679 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐलनाबाद मंडी में देसी कपास का रेट 8320 रुपये क्विंटल है। पीलीबंगा मंडी में 8201 रुपये प्रति क्विंटल है और नरमा 8597 रुपये क्विंटल बिक रहा है।