28, 29, 30 और 31 अक्टूबर 2026 को ऑरेंज और येलो अलर्ट, सभी राज्यों की लिस्ट जारी, देखें कहां कितनी होगी बारिश
31 October 2026 Tak ka Mausam - देश भर में एक बार फिर से आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि देश के लगभग सभी राज्यों में 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर को गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ भारी बरसात होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस राज्य में कितनी बरसात होने का अनुमान है
HR Breaking News - मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। गर्मियों का सीजन खत्म हो गया है और ठंड में दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से खराब मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर तेजी से बढ़ा है। अब एक बार फिर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश (Barish Alert) होने वाली है। मौसम विभाग ने देश के 10 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
28 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम - (kal ka Mausam)
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर 2026 (28 October ka Mausam) को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, रायलसीमा में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य यानी 64.5 मिनी से 115.5 मिलीमीटर के बीच बारिश हो सकती है।
इसके अलावा विदर्भ, तेलंगाना और झारखंड (Jharkhand weather) में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ माध्यम से भारी बारिश होगी। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां 115.6 मिली मीटर से 204 मिलीमीटर के बीच बरसात हो सकती है।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में मेघ गर्जन बिजली कड़कने और तूफानी हवाओं के साथ अति भारी बरसात होने का अनुमान है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है और 204.4 मिलीमीटर से ज्यादा बरसात होने का अनुमान है।
29 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम -
29 अक्टूबर को मौसम विभाग (29 October ka Mausam) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ माध्यम से भारी यानी 115 से 204 मिनी के बीच बरसात दर्ज की जा सकती है। इन सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश यानी 64 mm से 115 mm के बीच बारिश हो सकती है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकी देश के अन्य राज्यों में मौसम साफ बना रहेगा। कुछ जगहों पर हल्के बादल छा सकते हैं
30 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम -
30 अक्टूबर (30 October ka Mausam) को बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन तेज हवाओं के साथ माध्यम से भरी बरसात देखने को मिलेगी। वही पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होगी। देश के अन्य राज्यों में तेज बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है हालांकि, आसमान में बदले नजर आ सकते हैं।
31 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर (31 October ka Mausam) को बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेग। इस दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली ,बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में हल्की से मध्य बरसात देखने को मिलेगी। इन राज्यों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर हल्के बादल जाने से बूंदाबांदी हो सकती है।