Paddy Price Today: धान के भाव में तेजी का रुख, समालखा में 1121 धान 5451 रुपये तक पहुंचा, जानें सभी मंडियों के ताजा रेट
Paddy Price Today: धान के बाजार में 1509 धान के अच्छे भाव मिल रहे हैं, तो कहीं 1718 और 1121 किस्म की मांग बनी हुई है। समालखा मंडी में 1121 धान का भाव 5451 रुपये तक पहुंचा है, जबकि नजफगढ़ में 1718 हाथ धान 5100 से 5200 रुपये तक बिक रहा है।
अमृतसर मंडी में 1718 धान की आवक 1.50 लाख बैग से अधिक बताई गई है। यहां 1718 हाथ का भाव 4871 रुपये और 1121 हाथ का भाव 5055 रुपये दर्ज किया गया। वहीं कैथल, फतेहाबाद और रतिया जैसी मंडियों में भी अलग-अलग किस्मों के धान के अच्छे भाव देखने को मिले हैं।
आज के धान मंडी भाव
डबरा मंडी: 1509 कंबाइन 4200 रुपये, 1718 का भाव 4300 रुपये और 1847 का भाव 4000 रुपये रहा।
बहजोई मंडी: ताज टॉप 3750 रुपये, RH10 टॉप 3725 रुपये, सरबती टॉप 3750 रुपये और 1509 टॉप 4300 रुपये रहा।
भरथना मंडी: 1718 कंबाइन 4300 रुपये, 1692 कंबाइन 4000 रुपये, 1847 कंबाइन 3600 रुपये और ताज कंबाइन 3000 रुपये रहा।
समालखा मंडी: 1121 हाथ 5451 रुपये, 1718 हाथ 5151 रुपये, 1718 कंबाइन 4651 रुपये और 1401 कंबाइन 4651 रुपये रहा।
रतिया मंडी: PB-1 का भाव 4500 रुपये, 1401 का 4931 रुपये और 1718 का 4531 रुपये रहा।
होडल मंडी: 1509 हाथ 4370 रुपये और 1509 कंबाइन 4390 रुपये रहा।
एटा मंडी: 1509 का भाव 4000 से 4200 रुपये और 1718 का 4200 से 4500 रुपये रहा।
नजफगढ़ मंडी: 1509 हाथ 4400 से 4550 रुपये, 1509 कंबाइन 4000 से 4250 रुपये, 1718 हाथ 5100 से 5200 रुपये और 1121 हाथ 5000 से 5421 रुपये रहा।
फतेहाबाद मंडी: 1509 का भाव 4425 रुपये, PB-1 का 4710 रुपये, 1401 का 4980 रुपये, 1885 का 4630 रुपये और 1121 का 4990 रुपये रहा।
ऐलनाबाद मंडी: 1509 का भाव 4000 से 4400 रुपये, PB-1 का 4300 से 4636 रुपये और 1401 का 4600 से 4854 रुपये रहा।
खैर मंडी: 1509 कंबाइन 4342 रुपये, 1509 हाथ 4551 रुपये, सरबती 3781 रुपये, 1718 का 4905 रुपये, 1847 कंबाइन 4253 रुपये और PB-1 का 4761 रुपये रहा।
पुंडरी मंडी: मुच्छल कंबाइन 4862 रुपये, 1718 हाथ 5181 रुपये और 1718 कंबाइन 4650 रुपये रहा।
जहांगीराबाद मंडी: 1718 हाथ 4851 रुपये, 1718 कंबाइन 4000 से 4600 रुपये, 1509 हाथ 4552 रुपये, 1509 कंबाइन 4001 से 4301 रुपये, 1847 का 3800 से 4172 रुपये, सरबती 3600 से 3796 रुपये, सुपर 52 का 3900 से 4051 रुपये और सुगंधा का भाव 4001 रुपये रहा।
कोटा मंडी: 1509 नए धान का भाव 3000 से 4300 रुपये और 1718 का 3500 से 4750 रुपये रहा।
अमृतसर मंडी: 1718 कंबाइन 3751 से 4700 रुपये, 1718 हाथ 4871 रुपये, 1121 कंबाइन 4600 से 4966 रुपये, 1121 हाथ 5055 रुपये और 1509 का भाव 4256 रुपये रहा। यहां 1718 धान की आवक 1.50 लाख बैग से अधिक बताई गई।
कैथल मंडी: 1401 कंबाइन 4700 रुपये, 1718 हाथ 4900 रुपये और 1718 कंबाइन 4600 रुपये रहा।