हिसार में बढ़ी धान की खरीद, पिछले साल से 35880 मीट्रिक टन ज्यादा
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार जिले में इस बार धान उत्पादक किसानों को फसल बेचने के लिए मंडियों में अच्छी आवक देखने को मिली। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार धान की सरकारी खरीद में 35 हजार मीट्रिक टन से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीजन के दौरान जिले की मंडियों में कुल 85 हजार 217 मीट्रिक टन धान पहुंचा, जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 83 हजार 880 मीट्रिक टन (dhan ki khrid) की खरीद की। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 48 हजार मीट्रिक टन था। धान की सरकारी खरीद 15 नवंबर को बंद हो चुकी है।
उकलाना मंडी में सबसे ज्यादा बिका धान
इस बार जिले में धान की आवक (dhaan ki aavak) मुख्य रूप से चार मंडियों में रही। उकलाना (uklana mandi), बरवाला, पाबड़ा (pabra) और आदमपुर मंडियों में किसानों ने अपनी फसल बेची। इनमें उकलाना मंडी सबसे आगे रही। यहां 56 हजार 578 मीट्रिक टन धान पहुंचा और 56 हजार 53 मीट्रिक टन की सरकारी खरीद हुई। बरवाला मंडी में 19 हजार 191 मीट्रिक टन आवक में से 18 हजार 372 मीट्रिक टन खरीद हुई। वहीं पाबड़ा में 5 हजार 999 मीट्रिक टन आवक और 5 हजार 951 मीट्रिक टन खरीद दर्ज की गई। आदमपुर मंडी में 3 हजार 504 मीट्रिक टन धान की आवक हुई और पूरी फसल की सरकारी खरीद की गई। हिसार, बालसमंद और दौलतपुर मंडियों में इस बार धान नहीं पहुंचा।
दो साल में 33 हजार हेक्टेयर बढ़ा धान का रकबा
जिले में धान की खरीद (hisar mandi) बढ़ने के पीछे खेती के रकबे में लगातार हो रही बढ़ोतरी भी एक बड़ी वजह रही है। वर्ष 2024 में धान की बिजाई 1.09 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वर्ष 2025 में यह बढ़कर 1.25 लाख हेक्टेयर और इस साल 1.43 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई। यानी दो साल के भीतर धान का रकबा करीब 33 हजार हेक्टेयर बढ़ा है। इसके अलावा आदमपुर मंडी में पहली बार धान की सरकारी खरीद शुरू होने से आसपास के किसानों को भी स्थानीय स्तर पर फसल बेचने की सुविधा मिली। पहले उन्हें धान बेचने के लिए फतेहाबाद जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों का रुख करना पड़ता था।
अब तक 72 हजार एमटी से अधिक धान का उठान
खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंडियों से धान उठाने का काम जारी है। जिले में खरीदे गए 83 हजार 880 मीट्रिक टन धान में से अब तक 72 हजार 637 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। बरवाला में 17 हजार 57, पाबड़ा में 4 हजार 943, उकलाना में 48 हजार 840 और आदमपुर (adampur mandi) में 1 हजार 797 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। शेष धान को भी जल्द उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं।