PM Kisan Yojana : 22वीं किस्त के आए पैसे, जानें कब आएगी कर्मचारियों के लिए 23वीं किस्त

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। अब सवाल यह है कि योजना की अगली, यानी 23वीं किस्त कब आएगी। जानकारी के अनुसार, पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने में जारी की जाती हैं। 23वीं किस्त जुलाई में मिलने की संभावना है-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan 23rd Kab Ayegi) देश के लाखों किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना आर्थिक मदद का महत्वपूर्ण जरिया बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर (transfer to bank accounts) की जाती है। इससे किसानों को खेती के छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलती है।

हाल ही में सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी (22nd installment of Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana released) कर दी है, जिसके बाद लाभार्थी किसानों में अगली किस्त को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस खबर में हम आपको इसी योजना और आने वाली किस्त के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

कितने किसानों को 22वीं किस्त में मिला लाभ-

सबसे पहले जान लें कि हाल ही में जारी 22वीं किस्त में कितने किसानों को लाभ मिला। 13 मार्च को पीएम मोदी (PM Modi) ने सीधे बैंक खातों (DBT) के माध्यम से 22वीं किस्त जारी की। इसके बाद तुरंत ही 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों के खातों में राशि पहुंच गई। इस बार भारत सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 18,640 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए।

किन किसानों को मिलता है फायदा-

पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उनका ई-केवाईसी, बैंक खाता और आधार लिंकिंग जैसी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हों।

अगर किसी किसान का ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं है या बैंक खाते में तकनीकी समस्या है, तो किस्त समय पर नहीं पहुंच सकती है। इसलिए सरकार समय-समय पर किसानों को अपने विवरण और प्रक्रियाओं को अपडेट रखने की सलाह देती है। नियमों का पालन न करने पर कई बार किसानों की किस्त रोक दी जाती है।

अब कब आएगी 23वीं किस्त-

अब सवाल यह है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त, यानी 23वीं किस्त, कब आएगी (23rd installment, when will it come?)। जानकारी के अनुसार, इस योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती हैं। चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हुई थी, इसलिए 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास आने की संभावना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा सरकार (Government) बाद में करेगी। जैसे ही इसे आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा, अमर उजाला की वेबसाइट पर इसकी खबर सबसे पहले उपलब्ध होगी।

22वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक-

अगर अभी तक आपके बैंक खाते में पैसे आने का कोई मैसेज नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आप एक बार एटीएम जाकर अपना मिनी स्टेटमेंट (mini statement) निकाल लें। इससे आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके खाते में 2,000 रुपये की किस्त जमा हुई है या नहीं।