PM Kisan Yojana : 22वीं किस्त का आया पैसा, जानें अब कब जारी होगी किसानों के लिए 23वीं किस्त
HR Breaking News (PM Kisan Yojana) पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को कुल 22 किस्तों का फायदा मिल चुका है और अब किसानों में 23वीं किस्त का इंतजार बना हुआ है। हालांकि अभी कई किसानों को 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana) का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि किसानों के लिए 23वीं किस्त का पैसा कब जारी किया जाएगा।
पीएम किसान योजना के फायदे
23वीं किस्त का पैसा लेने के लिए कई किसानों को e-KYC कराना पड़ता है, लेकिन अब किसानों को फार्मर आईडी बनाना जरूरी है। बिना फार्मर आईडी के 23वीं किस्त अटक सकती है। सरकार ने क्लियर कहा है कि किसानों के पास यूनिक Farmer ID नहीं होने पर किस्त (PM Kisan Yojana ke Fayde) अटक सकती है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराती है और हर तीन किस्तों में इसका भुगतान हो होता है। इस योजना के तहत एक किस्त में 2000 रुपये का फायदा मिलता है।
कब जारी होगी 23वीं किस्त
अब हाल ही में 22वीं किस्त जारी हुई है, जिसके बाद अगली किस्त को लेकर किसानों में चर्चां तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने अभी तक 23वीं किस्त को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले पैटर्न पर गौर करें तो जून या जुलाई 2026 में किस्त आ सकती है।
पिछले पैटर्न को देखें तो किसानों के लिए 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी, फिर 22वीं मार्च 2026 में। इस हिसाब से अगली 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) जून-जुलाई 2026 के आसपास आ सकती है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-मई में जारी हो सकती है।
यूनिक Farmer ID अनिवार्य
सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 23th Installment) में यूनिक Farmer ID को अनिवार्य कर दिया है। इसे किसान की डिजिटल पहचान माना जा रहा है। इसमें किसान की जमीन की जानकारी, कौन सी फसल बोई जाती है, खाद का इस्तेमाल, पशुपालन से जुड़ा डेटा और आमदनी से जुड़ी जानकारी जुड़ी रहती है। सरकार का मकसद है कि सही किसान तक ही योजना का लाभ पहुंचे और फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाना है।
किसान आईडी के क्या है फायदे
किसान पहचान पत्र होने से किसानों को कई फायदे (Benefits of Kisan ID) मिलते हैं। उन्हें खाद-बीज पर सब्सिडी समय पर मिल जाती है। इसके साथ ही फसल बीमा का क्लेम करना भी आसान हो जाता है। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
किसान कैसे बनवा सकते हैं फार्मर आईडी कार्ड
अगर किसान फार्मर ID कार्ड पाना चाहते हैं तो इसके लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी है। साथ ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही खसरा या जमाबंदी जैसे जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। जो किसान फार्मर आईडी कार्ड (Kisan Farmer ID Card) को बनाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की इच्छा रखते हैं वो अपने राज्य के 'AgriStack पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। इस दौरान E-KYC आधार के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
क्यों जरूरी है e-KYC
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ (Benefits of PM Kisan Samman Nidhi) लेने के लिए किसानों को e-KYC कराना अनिवार्य है। e-KYC कराए बिना किसानों की किश्त अटक सकती है। ई-केवाईसी कराने के लए ऑनलाइन OTP के माध्यम से भी e-KYC कर सकते हैं। साथ ही पास के CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक KYC भी करवा सकते हैं।
कैसा करा सकते हैं e-KYC
अगर आप e-KYC ऑनलाइन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट (Website of PM Kisan Samman Nidhi) pmkisan.gov.in पर जाना होगा और फिर e-KYC पर क्लिक करें। उसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को फिल करना होगा, उसके बाद OTP से वेरिफिकेशन के बाद जमा कर दें।
योजना से जुड़ी परेशाानी का यहां मिलेगा हल
अगर आपको इस योजना (PM Kisan Scheme) से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो इसके लिए आप चाहे तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन या फिर ईएमेल कर सकते हैं। इस योजना की ईमेल pmkisan-ict@gov.in है और टोल फ्री नंबर-155261 / 1800115526। इसके साथ ही परेशानी से निपटान के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं।
किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अनुसार, पति-पत्नि दोनों इस योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसे फर्जी घोषित करते हुए सरकार उससे रिकवरी करेगी। साथ ही किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई बीते वर्ष इनकम टैक्स (income tax) भरा है तो उन्हें इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अगर कोई किसान दूसरे किसान से किराए पर जमीन लेकर खेती करते हैं तो ऐसे में इस योजना का फायदा नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप (Land Ownership in PM Kisan) होनी बेहद जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पोस्ट पर है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।