PM Kisan Yojana : इस दिन आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, लिस्ट में चेक करें अपना नाम
PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार (central government) अगली किस्त को तय समय-सीमा के आसपास जारी कर सकती है। ऐसे में लाभार्थी किसानों के लिए यह जरूरी है कि वे अपना नाम लाभार्थी सूची में जरूर चेक कर लें, ताकि किस्त मिलने में कोई दिक्कत न हो... आइए नीचे खबर में जान लेते है इसका पूरा प्रोसेस-
HR Breaking News, Digital Desk- (pm kisan 22th installment date) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस स्कीम के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज के महंगे दाम (High prices of fertilizers and seeds) और मौसम की अनिश्चितता के बीच यह सहायता राशि किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। अब तक केंद्र सरकार इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है, जबकि अब किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही यह सवाल तेजी से सर्च हो रहा है कि अगली किस्त कब आएगी और किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा (When will the next installment come and which farmers will benefit from it?)। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि सरकार 22वीं किस्त कब तक जारी कर सकती है।
PM किसान की अगली किस्त कब होगी जारी-
- पिछले ट्रेंड को देखें तो PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त अगले साल फरवरी (22nd installment in February next year) महीने में जारी की जा सकती है।
- आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर किस्त को जारी किया जाता है।
- पिछली किस्त के समय को ध्यान में रखते हुए फरवरी सबसे संभावित महीना माना जा रहा है।
- हालांकि, अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा सरकार की ओर से ही की जाएगी।
किन किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का फायदा-
- 22वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने योजना से जुड़ी सभी जरूरी शर्तें पूरी कर ली हैं।
- e-KYC पूरा होना, आधार का बैंक खाते से लिंक (link to bank account) होना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन स्कीम का लाभ लेने के लिए जरूरी है।
- अगर आपने इनमें से कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
22वीं किस्त का पैसा आएगा या नहीं? ऐसे करें स्टेटस चेक-
- इसके लिए आपको Beneficiary List को चेक करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
- वहां Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक (Sub-District), ब्लॉक और गांव का चयन करना है।
- यह करने के बाद आपको गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद एक लिस्ट आएगी।
- यहां आप सीरियल वाइज (serial wise) अपने नाम को सर्च कर सकते हैं।
- अगर इस लिस्ट में आपका नाम है तो आपको स्कीम का लाभ मिलेगा।
- इसके अलावा आप Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करके भी अपनी किस्त के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।