PM Kisan Yojana : किसानों के लिए 23वीं किस्त के लिए ये काम है जरूरी, नहीं तो आएगा नहीं 2000 रुपया

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी काम समय पर करना बेहद जरूरी है। यदि ये आवश्यक शर्तें पूरी नहीं की गईं, तो इस किस्त के 2,000 रुपये सीधे खाते में नहीं आएंगे...तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर आपके लिए क्या करना जरूरी हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan Yojana) किसान देश की रीढ़ माने जाते हैं और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए Government of India ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत की। 2019 में लॉन्च की गई यह योजना खेती की बढ़ती लागत से जूझ रहे छोटे और सीमांत किसानों (small and marginal farmers) के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। इसके तहत किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जाती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था (rural economy) को मजबूती मिलती है। आइए इससे जुड़े ताजा आंकड़े और पूरी जानकारी जानते हैं।

 एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम-किसान योजना (PM-Kisan Scheme) के तहत प्रत्येक पात्र किसान को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि एकमुश्त न देकर तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। फरवरी 2019 से अब तक करीब 22 किस्तों के जरिए 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। 24 मार्च 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में जारी 21वीं किस्त का लाभ 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला है। यह पूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर (Transfer to farmers' bank accounts) की जा रही है।

कई संगठनों के अध्ययनों से सामने आया है कि पीएम-किसान योजना ग्रामीण इलाकों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। International Food Policy Research Institute (IFPRI) के एक सर्वे में सामने आया कि इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता से किसानों का ऋण बोझ कम हो रहा है। किसान इस राशि का उपयोग समय पर बीज और उर्वरक खरीदने में कर रहे हैं, जिससे उन्हें कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे खेती में नए तरीकों को अपनाने और जोखिम उठाने का भरोसा भी बढ़ा है।

अध्ययनों के अनुसार, किसानों से मिली प्रतिक्रिया बताती है कि करीब 93 प्रतिशत लाभार्थी इस राशि का उपयोग केवल कृषि कार्यों में कर रहे हैं। Development Monitoring and Evaluation Office (DMEO) द्वारा किए गए आकलन में सामने आया है कि लगभग 92 प्रतिशत किसान इस धनराशि को बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसे जरूरी कृषि इनपुट (agricultural inputs) पर खर्च कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन और खेती की बढ़ती लागत (rising cost of farming) के बीच यह सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। करीब 85 प्रतिशत किसानों का मानना है कि इस योजना से उनकी आय बढ़ी है और आपात स्थिति में साहूकारों पर निर्भरता कम हुई है।

पीएम-किसान योजना केवल वित्तीय सहायता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार इसे अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है। किसान पीएम-किसान पोर्टल (PM-Kisan Portal) पर 'फार्मर्स कॉर्नर' के जरिए अपने आवेदन की स्थिति और भुगतान विवरण देख सकते हैं। जिन किसानों के पास इंटरनेट (Internet) की सुविधा नहीं है, वे निकटतम साझा सेवा केंद्र (CSC) से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार प्रत्येक किसान तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।

किसानों तक आसानी से जानकारी पहुंचाने के लिए 'किसान ई-मित्र' नामक वॉयस-बेस्ड एआई चैटबॉट (Voice-Based AI Chatbot) शुरू किया गया है। यह चैटबॉट हिंदी समेत 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और किसानों को चौबीसों घंटे उनके सवालों का तुरंत जवाब देता है। अब तक 53 लाख से अधिक किसानों के सवालों के जवाब इस प्लेटफ़ॉर्म (paltfrom) के माध्यम से दिए जा चुके हैं। इसके जरिए किसान यह जान सकते हैं कि भुगतान कब आएगा, पात्रता क्या है और अन्य आम प्रश्नों का समाधान तुरंत मिल जाता है। इस डिजिटल पहल ने किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत दिलाई है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 23वीं किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच जारी होने की संभावना है, क्योंकि यह योजना हर तीन महीने में एक किस्त प्रदान करती है। इस किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों के पास खेती योग्य जमीन होना आवश्यक है, साथ ही उनका eKYC पूरा होना चाहिए और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। योजना में पंजीकरण के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य है, और प्रत्येक पात्र किसान को अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक (link to bank account) करना होता है।

सरकार आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) के जरिए धन के दुरुपयोग को रोकने और सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही सहायता मिले। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है और किसानों का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है।

कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना ने भारतीय कृषि क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह योजना किसानों को निवेश में मदद देने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सफल रही है। कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (Minister of State for Agriculture Ram Nath Thakur) द्वारा लोकसभा में साझा की गई जानकारी से इसकी व्यापकता स्पष्ट होती है। सरकार भविष्य में और अधिक किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।