Haryana की 249 मंडियों में धान खरीद की पूरी तैयारी, CSC संचालक भी करेंगे मदद
Haryana News : खरीफ सीजन 2026 की सभी फैसलें पक चुकी हैं। धान की फसल भी मंडियों तक पहुंचने के लिए तैयार है। हरियाणा की 249 मंडियों में धान की खरीद को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इन मंडियों में धान की खरीद के लिए CSC सेंटर के 1300 कर्मचारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर1100 और 600 चौकीदार तैनात किए जाएंगे। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (mandi bhav)। हरियाणा की लगभग सभी मंडियों में धान की खरीद को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। धान की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए अभी से तैयार शुरू कर दी गई है। हरियाणा की मंडियों में लगभग 3000 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मंडियों और खरीद केंद्रों पर एक-एक डाटा एंट्री ऑपरेटर भी तैनात होगा। इसके साथ ही हर एक कॉमन सर्विस सेंटर पर एक-एक संचालक और चौकीदार तैनात किया जाएगा।
मंडियों में 1300 CSC संचालक होंगे तैनात -
हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड (Haryana State Marketing Board) ने सभी 249 खरीद केंद्रों और मंडियों में धान और अन्य फसलों की खरीद के दौरान गेट पास के लिए 1300 CSC संचालकों की मदद ली है। यह CSC संचालक लैपटॉप की सहायता से पर्ची काटेंगे। इसके साथ ही 1100 डाटा एंट्री ऑपरेटर भी तैनात किए जाएंगे गेट खोलने और अन्य कार्यों में सहायता के लिए लगभग 600 चौकीदार तैनात होंगे
जिला उपयुक्त खरीद केंद्रों की संख्या में कर सकता है बढ़ौतरी -
अभी तक मुख्य 97 बड़ी और 37 छोटी मंडियां और 115 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिलों में मांग और जरूरत के अनुसार जिला उपयुक्त खरीद केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी कर सकते हैं। अभी उनकी लगभग 20 तक संख्या बढ़ाई जाने का अनुमान है।
मंडी में लगेंगी 2281 फिंगर स्कैनिंग POS और 457 आइरिस स्कैन मशीन -
मंडियों में इस बार किसानों के लिए 2281 फिंगर स्कैनिंग POS मशीन और 457 Iris स्कैन मशीन लगेंगी। Iris स्कैन मशीन की सहायता से लोगों की आंखों के रंगीन हिस्से यानी Iris पुतली के चारों ओर भाग की तस्वीर लेकर पहचान की जाएगी।
धान MSP में 72 रुपये की बढ़ौतरी - (dhan MSP Hike)
खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) ने खरीफ में कॉमन धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Paddy MSP) 2441 रुपए और ग्रेड ए के लिए 2461 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। पिछले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपए की बढ़ोतरी की गई। खाद्य आपूर्ति विभाग वेयरहाउस और हैफेड हफ्ते में 6 दिन खरीद करेंगे। सभी जिला में खरीद एजेंसियों को खरीद केंद्र और मंडियों का बंटवारा कर दिया गया है।
खरीफ फसलों की खरीद के लिए बनाई गई अलग-अलग मंडियां - (mandi news)
खरीफ सीजन 2026 के लिए हरियाणा में अलग-अलग फसलों की खरीद के लिए मंडियां बनाई गई हैं। प्रदेश में धान की खरीद के लिए 269 मंडियां बनाई गई हैं। वहीं बाजरा (bajra mandi bhav) की खरीद के लिए 84, मूंग की खरीद के लिए 38, अरहर की खरीद के लिए 22, उड़द काले के लिए 10, मूंगफली के लिए 7, तिल के लिए 27, ज्वार के लिए 22 और सोयाबीन के लिए 7 मंडियां बनाई गई हैं। इन मंडियों में किसान अपनी फसलों को बेच सकेंगे।