Rain Alert : हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
IMD Rain Alert : देशभर में मौसम बदल गया है। एक बार फिर से मानसून जैसी भारी बारिश होने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने भीषण बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। IMD के नए अपडेट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा (Odisha Weather) में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात होगी। मौसम विभाग (Mausam Update) ने यनम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना में भी तेज बारिश होगी। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तूफानी हवाएं चलने की संभावना - (Aaj ka Mausam)
मौसम विभाग ने आज यानी 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और और छत्तीसगढ़ में 100 km प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवा चलने की चेतावनी जारी की है। तेलंगाना में 60 से 70 km प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। इसके अलावा झारखंड और आस-पास के राज्यों में भी 50 से 60 km की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में आज मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ 60 से 70 KM प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी जो 80 km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
2 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम - (2 November Weather)
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 28 से 31 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड (Jharkhand Weather) में गरज चमक के साथ झमाझम बरसात होने की संभावना है। बिहार में 29 से 31 अक्टूबर के दौरान बहुत तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार गति से तेज हवा चलेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर (2 November tak ka mausam), विदर्भ में 30 अक्टूबर बारिश होने की संभावना है।
यहां गिरेंगे ओले -
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 28 से 30 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर, उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कहीं-कहीं बारिश होगी। पंजाब 29 अक्टूबर से 1 नवंबर, हरियाणा (haryana ka Mausam), चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी यूपी, पश्चिमी राजस्थान में 29-30 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 29-30 अक्टूबर के दौरान तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
चक्रवात तूफान यहां दिखाएगा रौद्र रूप -
आज आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh Weather) के कई जिलों आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। कई जिलों में तूफानी हवा चलने से पेड़ उखड़ सकते हैं। बिजली के तार टूटने से बिजली प्रभावित रहेगी। आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के तटीय इलाकों में रहने वाले लोग चक्रवात से हुई तबाही से जूझ रहे हैं। रिहायशी इलाकों में समुद्र का पानी कई घरों में घुस गया है। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते यहां लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।