9, 10, 11 अक्टूबर को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत 5 राज्यों के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट
HR Breaking News (IMD rain alert ) : मानसून की विदाई हो चुकी है। उसके बाद भी पिछले कई दिनों से बारिश का रोद्र रूप में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल राज्यों में देखने को मिल रहा है। 9, 10, 11 अक्टूबर को आईएमडी की और से यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत 50 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। वहीं 10 अक्टूबर तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है। खराब वेदर के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
पंजाब में जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग द्वारा (today rain alert) जारी अलर्ट के अनुसार 9 अक्टूबर को पंजाब के 8 जिलों में बारिश होगी। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर,कपूरथला, फिरोजपुर, नवा शहर, सास नगर, आदि जिले शामिल है। वहीं 10 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना कम है। इस दिन कई इलाकों में मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। वहीं 11 अक्टूबर को पंजाब के तीन राज्यों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
हरियाणा में जानिए 11 अक्टूबर तक का मौसम (Haryana ka Mausam)
आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 9 अक्टूबर को हरियाणा के चंडिगढ़ समेत पंचकूला, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। वहीं 10 अक्टूबर को हरियाणा में बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है। कई इलाकों में बादलवाई और सुहावना मौसम बनी रहने की संभावना है। वहीं 11 अक्टूबर को 3 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, हिसार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान का जानिए 11 अक्टूबर तक का मौसम (Rajasthan ka Mausam)
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार राजस्थान में 10 से 12 अक्टूबर के बीच बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ आदी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड का 11 अक्टूबर तक का मौसम जानिए (Uttrakhand ka Mausam)
आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 9 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड में बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं 10 अक्टूबर को उत्तराखंड के 8 इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 11 अक्टूबर को भी उत्तराखंड में बादलवाई रह सकती है या कई जगी हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। इसके अलावा जम्मू कश्मिर के मौसम की बात करे तो आइएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार 9 और 10 अक्टूबर को पूरे जम्मू में बारिश का दौर रहने वाला है। वहीं 11 अक्टूबर को मौसम सुहावना रहेगा।