Haryana समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
Weather Forecast : हरियाणा में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश (Rain Alert) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही साथ मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी है कि किस दिन मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Today weather Update) हाल ही में मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरियाणा समेत इन राज्यों में अब झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश (Aaj Ka Mausam) होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हरियाणा के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
नए साल की शुरुआत के साथ बढ़ी ठंड
नए साल की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शीतलहर (Today weather Forecast) की वजह से कई जगहों पर ठिठुरन और गलन का अहसास हो रहा है। लोग ठंड से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल ठंड और भी ज्यादा कहर बरसाने के मूड में नजर आ रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का मानना है कि 22-24 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिमी भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा अगले 2-3 दिन तक उत्तर पश्चिमी भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
हरियाणा-दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा और दिल्ली समेत एनसीआर में कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। यहां पर घना कोहरा छाये रहने की वजह से राज्यों में विजिबिलिटी (Delhi ka mausam) काफी हद तक कम हो गई है। आने वाले कुछ ही दिनों में दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसकी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पहाड़ी राज्यों में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक भीषण ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह पश्चिमी हिमालय में लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance in Hilly areas) आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से 23 जनवरी तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी वर्षा के साथ बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
पहाड़ों पर बढ़ रही ठंड ने बढ़ाई परेशानी
हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का प्रभाव दिल्ली, यूपी, बिहार (Bihar ka mausam) समेत कई राज्यों पर पड़ने वाला है। इन राज्यों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस सप्ताह इन राज्यों में ठिठुरन और गलन का अहसास बढ़ता चला जा रहा है। इसके साथ ही साथ पहाड़ों पर लगातार बढ़ रही ठंड का प्रकोप झारखंड (Jharkhand Weather Update) तक देखने को मिल रहा है। बता दें कि झारखंड के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। खासतौर पर रात के समय में लोगों को ठंड का अहसास और भी ज्यादा होने लग गया है।