Rain Alert : दिल्ली NCR में बारिश का फिर से अलर्ट, 23,24,25 को ऐसा रहेगा मौसम

Rain Alert : पिछले काफी दिनों से देश में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। देश के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून (Pre Mansoon) का दौर चल रहा है। कभी अचानक से तापमान 40 डिग्री से भी ज्यादा हो जाता है तो कभी-कभी अचानक से तेज आंधी व बारिश होने लगती है। ऐसे में लोग को गर्मी से राहत तो मिल ही रही है, साथ ही कई बार उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। 

 

HR Breaking News (Rain Alert) देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की विभिन्न प्रस्थितियां हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अभी तीन से चार दिन पहले लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

 

 

ऐसा ही कुछ हाल देश के कई राज्यों के नागरिकों का भी था। वहीं, अब लोगों को पिछले दो दिन से हुई बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है। 

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से एक बार फिर से वेदर अपडेट (Weather Update) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने वेदर अपडेट में बताया है कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) व देश के बाकी राज्यों में आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार दिल्ली में आज 23 मई व कल यानी 24 मई को तेज आंधी-तूफान व बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

तापमान में आएगी गिरावट


भारतीय मौसम विभाग ने आज और कल यानी 23-24 मई को दिल्ली में तूफान व बारिश (Rain Alert) होने के आसार जताए हैं। अगर विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो तापमान में गिरावट भी होगी। इससे लोगों को भयंकर गर्मी व उमस से राहत मिल जाएगी।

वहीं, राजधानी दिल्ली में 25-26 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके बाद 27 मई को एक बार फिर से गरज व चमक के साथ थोड़ी बारिश (Rain Alert) होने की संभावना है।

 

आज व कल होगी बारिश 


राजधानी दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से 23-24 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि 25 व 26 मई को गरज-चमक के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 27 मई को हल्की बारिश भी हो सकती है।

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट किया जारी


भारीतय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में मुंबई में मौसम कैसा रहने वाला है। विभाग की ओर से मुंबई में 23,24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान तेज हवाओं व भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी दक्षिण कोंकण व गोवा के तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने कम दबाव प्रणाली के कारण दी गई है। इसी के साथ केरल में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है।