{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में बारिश शुरू, 3 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 61 की स्पीड से आंधी के साथ मूसलाधार बारिश संभव

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हरियाणा के हिसा में बारिश शुरू हो गई है। वहीं, भारत मौसम विभाग की तरफ से हिसार समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट व एक जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं मौसम कहां कैसा रहने वाला है, इसके बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Haryana Ka Mausam Alert) हरियाणा में एक बार फिर से मौसम परिवर्तित हो गया है। हिसार में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई है। ठंडी हवा भी बारिश के साथ चल रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की बारिश का फैलाव होने की भी संभावना है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 


पिछले 24 घंटे से बदला मौसम का मिजाज (Hisar ka Mausam)
हिसार में पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदल गया है। हरियाणा के कई जिलों में बारिश दर्ज (barish ka alert) की गई है। हिसार में बारिश होने की संभावना पहले ही जता दी गई थी। वहीं, हरियाणा में 10 जिलों में बारिश हुई थी। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। वहां, के लिए भी येलो अलर्ट जारी हो चुका है। 


हरियाणा के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 1 में यलो अलर्ट (Haryana Rain Alert)
हरियाणा में अगले कुछ ही घंटों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। हरियाणा के हिसार (Hisar me barish) में कई गांवों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग के रडार के अनुसार बारिश शहर के पास से आगे निकल सकती है। वहीं, इससे पिछे सिरसा की तरफ भी बादल बन रहे हैं। हिसार के अलावा हांसी और भिवानी के लिए भी भारत मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert IMD) जारी किया है। वहीं, सिरसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की बारिश होने की संभावना है। 

बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट, इतनी होगी बारिश (Rain Yellow and Orange alert)
हरियाणा के सिरसा में येलो अलर्ट है। भारत मौसम विभाग के अनुसार सिरसा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 एमएम अधिकतम प्रति घंटा बारिश हो सकती है। वहीं, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिकतम हवा चल सकती है। वहीं, इस दौरान बिजले कड़कने व चमने की भी संभावना है। 


वहीं, बात करें ऑरेंज अलर्ट (rain in Orange alert) की तो हिसार, हांसी व भिवानी में यह अलर्ट है। इस दौरान 5 से 15 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, बारिश के दौरान 40 से 61 किलोमीटर प्रति घंआ की रफ्तार से तेज आंधी व तुफान आने की संभावना है। बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि भी संभव है। हालांकि यह नहीं है कि जिले के सभी गांवों में ही बारिश हो, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश संभव है। वहीं, आने वाले कुछ घंटों में अन्य जिलों में भी बारिश देखने को मिल सकती है, जिसमें रोहतक, जींद का एरिया प्रभावित हो सकता है।