{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana me Barish : हरियाणा के 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जानिये 13 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम 

Haryana me Barish : हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून जा चुका है, लेकिन कई जगहों पर बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। हरियाणा के कई जिलों में आज 8 अक्टूबर 2026 को गरज चमक के साथ बारिश हुई है, जबकि कई जिलों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं 13 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा।

 

HR Breaking News - हरियाणा में मौसम करवट बदल रहा है। इसलिए कई दिनों से जारी गर्मी के बीच आसमान में काले बादल छा गए हैं और गरज चमक के साथ आज सुबह से ही कई जगहों पर बरसात हुई है जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 8 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने और तेज हवा चलने से तापमान में भारी गिरावट आएगी।


आज इन जिलों में होगी बरसात - (weather Update)


मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, आज 8 अक्टूबर (aaj ka mausam) को अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र में मौसम खराब रहेगा। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। पंचकूला और यमुनानगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल में कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी। 

9 और 10 अक्टूबर को भी होगी बरसात - (Barish kab hogi)

आईएमडी के मुताबिक, 9 और 10 अक्टूबर (9 or 10 October ka mausam) को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज- चमक के साथ बरसात होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मौसम में बड़ा बदलाव आने से तापमान में गिरावट आएगी और दिन के समय भी ठंड महसूस होगी। 


13 अक्टूबर तक हरियाणा में कैसा  रहेगा मौसम - (Rain Alert)

मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक हरियाणा (13 October tak ka mausam) के अलग-अलग हिस्सों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। बारिश वाले क्षेत्रों में तापमान कम होने से दिन के समय ठंड का एहसास होगा सुबह और शाम भी मौसम सुहावना रहेगा।


हरियाणा में तापमान - 


बुधवार को हरियाणा (haryana ka mausam) का औसत अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। हिसार में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। हिसार हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा। महेंद्रगढ़ में 36.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 37 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 36.4 डिग्री सेल्सियस और मेवात में 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 


यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान - 


फरीदाबाद (Faridabad mausam) में 36.2, भिवानी में 35.7, जींद में 35.5, रेवाड़ी के बावल और पलवल में 35.4, झज्जर में 34.5, करनाल में 34.2, पानीपत में 34, फतेहाबाद में 33.9 और गुरुग्राम में 33.8 डिग्री तापमान रहा. रोहतक में 33.3, अंबाला में 33.2, कुरुक्षेत्र में 33, सोनीपत में 32.4 और पंचकूला में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 


बारिश होने से तापमान में आएगी गिरावट - 

अक्टूबर (october ka mausam) में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।