Haryana me barish : अगले 36 घंटे में तोड़ करेगी बारिश, मानसून हुआ पूर्ण सक्रिय
Haryana me barish :इस बार मानसून के बादल हरियाणा में मेहरबान दिखाई दिए हैं। प्रदेश में एक बार फिर तगड़ी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा में मानसून की हवाएं बदलने वाली हैं। मानसून फिर से पूरी सक्रिय भूमिका में दिखेगा।
HR Breaking News (Rain in Haryana) हरियाणा में तगड़ी बारिश को लेकर लोगों को सचेत किया गया है। प्रदेश में अगले 36 घंटे में तोड़ की बारिश होने का अनुमान है।
प्रदेशवासियों को तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन किन जिलों के लिए अधिक बारिश का अलर्ट (rain alert) है।
आज कैसा है मौसम
हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। सिरसा जिले के पंजाब से लगते कुछ क्षेत्र में बारिश दर्ज (rain record in Haryana) की जा रही है। इसके अलावा बाकी जिलों में बादलों की आवाजाही चल रही है और अधिकतर जगहों पर मौसम पूरी तरह से साफ है। मौसम विभाग ने आगे जल्द मौसम बदलने का अनुमान लगाया है। जिस तरह की गर्मी हो रही है, कुछ जिलों में तो दोपहर बाद ही मौसम करवट ले सकता है।
हरियाणा में सामान्य से अधिक हुई बारिश
हरियाणा में इस बार सामान्य से अधिक बारिश (rain in Haryana) दर्ज की गई है। अब तक प्रदेश में 209.2 एमएम बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर 26 जुलाई तक 175.4 एमएम बारिश दर्ज की जाती है।
कल 19% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा के यमुनानगर में 472.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जोकि सामान्य से 25% ज्यादा है। महेंद्रगढ़ में भी 400.6 एमएम बारिश तर्ज की जा चुकी है जोकि सामान्य से 126% ज्यादा है।
कल से मानसून हो जाएगा एक्टिव
हरियाणा में 26 जुलाई की रात से मानसून (Monsoon Rain Alert) एक्टिव हो जाएगा। 27 और 28 जुलाई को ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर तेज बारिश होने की संभावना है। शनिवार को सात जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
हरियाणा के पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में बारिश की ज्यादा संभावना है। इसके अलावा हिसार, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद में भी तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में दो दिन तक फुल तेज बारिश होने का अनुमान है।