Haryana me Barish : हरियाणा में 30 से 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को होगी बारिश, नया अपडेट जारी
Haryana me Barish : उत्तर भारत समेत देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवती तूफान की वजह से एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी तूफान बिजली कड़कने के साथ बहुत भारी बारिश हुई है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से बादल बरसेंगे। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में गर्मियों का सीजन खत्म हो गया है और ठंड में दस्तक दे दी है। बीते दिनों आंधी तूफान के साथ हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट आई है और सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। अब एक बार फिर आसमान में काले बादल नजर आने लगे हैं और बारिश वाला मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग (mausam update) के नए अपडेट के अनुसार हरियाणा में अगले कई दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है।
चक्रवातीय समुद्री तूफान अर्नब एक्टिव -
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय समुद्री तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के डबल प्रभाव से हरियाणा के मौसम (haryana mausam) में बड़ा बदलाव आया ह। हिसार जिले में भी इसका असर देखने को मिला है। दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई है और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पोस्ट से 1.7 डिग्री कम है।
हिसार में छाए काले बादल - (hisar weather)
29 अक्टूबर से ही हिसार में काले बादल छाए हुए हैं। आज 30 अक्टूबर (aaj ka mausam) को सुबह से आसमान काले बादलों से घिरा हुआ नजर आया। सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है और कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम कूल बना हुआ है।
30 से 31 अक्टूबर को होगी बारिश - (rain alert)
मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 30 से 31 अक्टूबर (31st October tak ka mausam) के बीच हरियाणा के उत्तरी पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है इस मौसम प्रणाली का असर 30 अक्टूबर को पूरे क्षेत्र में देखने को मिलेगा जबकि दक्षिण पूर्वी जिलों में 31 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में तेजीआएगी
2 नवंबर को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ -
आईएमडी के मुताबिक, 2 नवंबर (2 November ka mausam) को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इस दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से अब राज्य में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।