Haryana me Barish : हरियाणा में बदलना शुरू हुआ मौसम, अंबाला में बारिश, 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
HR Breaking News (Haryana Rain Alert 7 October 2026) हरियाणा में एक बार फिर से मौसम परिवर्तित हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है, जहां हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। उससे लगते हरियाणा के जिलों में भी बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज अंबाला में हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कल यमुनानगर और पंचकूला में तेज बारिश देखने को मिली। पंचकूला में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
अगले 2 घंटे में दो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Haryana me barish)
भारत मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा में अगले 2 घंटे के लिए 2 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के पंचकूला और अंबाला में अगले 2 घंटे में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। जिस दौरान 5 से 15 एमएम प्रति घंटा तक बारिश 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। साथ में बिजली चमकने व कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है। उनके साथ हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के लिए भी यही अलर्ट जारी किया गया है।
कल कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम (8 October ka mausam)
8 अक्टूबर को भी हरियाणा के मौसम को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान तेज हवाओं का बहाव देखने को मिल सकता है।
9 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना (9 October ka mausam)
हरियाणा में 9 अक्टूबर को भी मौसम बदलाव वाला रहने वाला है। 9 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और चंडीगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने व चमकने का भी अलर्ट है।
10 तारीख को हो जाएगा बारिश का ज्यादा फैलाव (10 Tarikh ko Haryana ka mausam)
हरियाणा में 10 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का येलो अलर्ट इस दौरान रहेगा। तेज हवाओं के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं, इसके अलावा 10 और 11 अक्टूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण इन दिनों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व आसपास के जिलों में भी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।
किसानों को होगा नुकसान (kisan update)
इन दिनों किसानों के लिए बारिश फायदेमंद नहीं है। किसानों की फसल पक कर तैयार हो रही है, ऐसे में बारिश 6 महीने की मेहनत को खराब कर सकती है।