Haryana me barish : हरियाणा में बदलने लगा मौसम, अगले 3 घंटे में इन इलाकों में 5MM बारिश संभव
HR Breaking News (Haryana me barish ka alert) हरियाणा में पिछले 24 घंटे से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश देखने को मिली थी। आज फिर बादल छा चुके हैं। शनिवार को हरियाणा के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग की तरफ से पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। दोपहर बाद पश्चिम में विक्षोभ की बादलवाही शुरू हो चुकी है। वहीं, हरियाणा से लगते राजस्थान में बारिश भी शुरू हो चुकी है।
अक्टूबर में सामान्य से 167% ज्यादा हुई बारिश (Barish ka alert)
हरियाणा में अक्टूबर के महीने में लगातार बारिश हो रही है। मानसून (Monsoon Alert) जाने के बाद हरियाणा में 167 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर अक्टूबर में 24 अक्टूबर तक 8.7 एमएम बारिश होती है, जबकि हरियाणा में औसत रूप से 30.2 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। अंबाला में 44.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जहां सामान्य तौर पर 15.1 एमएम बारिश होती है जो कि 194 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा लगभग सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिली है। सोनीपत में 63.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर 11.3 एमएम बारिश अक्टूबर महीने में होती है जो कि सामान्य से 460% अधिक है। इसी प्रकार कैथल में सामान्य से 474% अधिक बारिश हुई है, यहां 41.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि सामान्य तौर पर 7.2 एमएम बारिश अक्टूबर महीने में होती है।
मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी (barish ka alert)
भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की तरफ से हरियाणा के सिरसा के लिए 6:30 बजे तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 5 एमएम प्रति घंटा बारिश हो सकती है। साथ में बिजली चमकने की घटनाएं देखने को मिल सकती है। वहीं 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसके अलावा फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी में भी बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि यहां के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है, लेकिन बादल छाने लगे हैं। हरियाणा से लगते राजस्थान के इलाके में बारिश देखने को मिल रही है। बारिश का रुख हरियाणा की तरफ हो सकता है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम (Haryana ka mausam)
आने वाले दिनों में हरियाणा में अच्छी बारिश (barish ka alert) देखने को मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में 26 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रह सकता है। इसके अलावा 28 अक्टूबर को एक बार फिर से नया पश्चिम में विक्षोभ एंट्री ले सकता है, जिसका प्रभाव भी देखने को मिल सकता है और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
| स्थान | हुई बारिश | सामान्य बारिश | अंतर |
|---|---|---|---|
| YAMUNA NAGAR | 16.5 | 16.3 | 1% |
| SONIPAT | 63.6 | 11.3 | 60% |
| SIRSA | 13.3 | 5 | 160% |
| ROHTAK | 13.1 | 9.1 | 43% |
| REWARI | 4.5 | 8.9 | -50% |
| PANIPAT | 56.8 | 8.1 | 598% |
| PANCHKULA | 21.5 | 11.6 | 85% |
| PALWAL | 42.9 | 8.2 | 419% |
| NUH | 17.3 | 9.5 | 81% |
| MAHENDRAGARH | 7.4 | 8.7 | -15% |
| KURUKSHETRA | 46.6 | 9.5 | 386% |
| KARNAL | 45.1 | 9.9 | 353% |
| KAITHAL | 41.7 | 7.2 | 474% |
| JIND | 17.3 | 7.3 | 134% |
| JHAJJAR | 7.1 | 5.2 | 35% |
| HISAR | 11 | 7.5 | 45% |
| GURGAON | 26.8 | 8.3 | 222% |
| FATEHABAD | 14.7 | 5.9 | 111% |
| FARIDABAD | 28.6 | 12 | 138% |
| CHARKHI DADRI | 13.4 | 9.1 | 46% |
| BHIWANI | 0.3 | 7.1 | -96% |
| AMBALA | 44.5 | 15.1 | 194% |
| HARYANA | 23.2 | 8.7 | 167% |