UP में शुरू होगा बारिश का दौर, IMD ने किया 3 दिनों का अलर्ट जारी

UP Weather :यूपी में अब खूब गर्मी के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों से ही प्रदेश का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम  विभाग का कहना है कि यूपी (UP Ka Mausam) में अब तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर एक बार फिर देखने को मिलने वाला है।
 

HR Breaking News (UP Weather) यूपी में इन दिनों मौसम का मिजलाजुला असर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर यहां पर बारिश की फुहारों से गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं, कुछ इलाको में गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी हैं। हालांकि अभी तो प्रदेश (UP Weather Forecast) में बेमौसम बारिश पर ब्रेक लग गया है। लेकिन अब जल्द ही प्रदेश में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिलने वाली है। खबर में जानिए यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

 

 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम


मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (new western disturbance) होने के आसार जताए गए हैं, जिससे यूपी में 3 दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के चलते प्रदेश में तापमान (UP Ka Temprature)  में गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाको  में मौसम शुष्क रह सकता है। दो दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान तेज गर्मी का एहसास बढ़ने वाला है।  आज 17 मार्च को  एक नया पश्चिम विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो सकता है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


IMD के मुताबिक प्रदेश (UP Weather Updates) में 19 मार्च से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान पश्चिमी भाग में गरज-चमक के साथ बारिश होने  को लेकर चेतावनी जारी की है। इ सके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। यूपी में 21 मार्च तक बारिश (Rain Alert In UP) का दौर जारी रहेगा, जिसमें 20 मार्च को राज्य के दोनों हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश कोलेकर येलो लर्ट जारी किया गया है।


अगले 3 दिनों कैसा रहेगा यूपी का तापमान


यूपी (UP Ka Mausam)  में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है, जिसके बाद 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले 3 दिनों के दौरान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी के आसार हैं।

जिसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। यूपी में बीते दिनों सबसे गर्म जिला सुल्तानपुर (Sultanpur Weather Forecast)  रहा, जहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिसके बाद बांदा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।