12, 13, 14 और 15 अक्टूबर को हरियाणा के 7 जिलों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट
HR Breaking News (Haryana me barish) हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम खुल गया था, लेकिन आज 11 अक्टूबर से मौसम के हालातो में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला और आज दिन के समय प्रदेश के ज्यादातर जिलों में काले बादल छाए रहे और हल्की बरसात देखने को मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर 12, 13, 14 और 15 अक्टूबर के लिए नया अपडेट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से हरियाणा प्रदेश (Haryana me barish) के सात जिलों में बरसात, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले 4 दिन हरियाणा प्रदेश के किन-किन जिलों में बरसात होने वाली है।
12 अक्टूबर का मौसम (12 october ka mausam)
12 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश (haryana weather news) के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि इन जिलों में तेज बरसात के साथ आंधी चलने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है जिसकी वजह से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आ सकती है।
13 अक्टूबर का मौसम (13 october ka mausam)
13 अक्टूबर को भी हरियाणा प्रदेश (haryana ka mausam) की तकरीबन 6 जिलों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भरी बरसात और ओलावृष्टि होने से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी की तरफ से यह अलर्ट हरियाणा प्रदेश के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल और करनाल में जारी किया गया है। विभाग के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं तथा हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।
14 अक्टूबर को 6 जिलों में बरसात (14 october ka mausam)
14 अक्टूबर 2026 को भी हरियाणा प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी करते हुए हरियाणा प्रदेश के 6 जिलों में भारी बरसात और तेज आंधी चलने से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों (IMD Rain Alert) की तरफ से बताया गया है कि 14 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़ और पंचकूला में व्यापक बरसात हो सकती है।
15 अक्टूबर को ज्यादातर जिलों में बरसात होने की संभावना (15 october ka mausam)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अधिकारियों की तरफ से 15 अक्टूबर के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि 15 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के तकरीबन इलाकों में तेज बरसात देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से साफ-साफ बता दिया गया है कि जिस तरह पिछले दिनों मौसम खुल गया था उसी तरह अब लगातार 4-5 दिन मौसम खराब (IMD Weather Updates) रहने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से हरियाणा प्रदेश के जींद, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, पंचकूला, चंडीगढ़ और यमुनानगर में भारी बरसात और ओलावृष्टि होने का अलर्ट (Rain Alert) जारी कर दिया गया है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से खराब मौसम के इस दौर में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है तथा बताया गया है कि तीन-चार दिन लगातार बरसात होने की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। जिन इलाकों में मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से अगले 4 दिन के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है उनमें ठंडी हवाएं जरूर चल सकती है।