हरियाणा मे बारिश : प्रदेश में लगातार 3 दिन खराब रहेगा मौसम, 4 जिलों में ओले पड़ने का अलर्ट, 9 में आंधी तुफान के साथ बारिश संभव
HR Breaking News (haryana me barish) पिछले काफी समय से हरियाणा प्रदेश के मौसम में सुधार देखने को मिला है, लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से हरियाणा प्रदेश में अगले 3 दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। आईएमडी की तरफ से भविष्यवाणी (IMD weather updates) करते हुए बताया गया है कि अगले तीन हरियाणा प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम के हालात बिगड़े हुए दिखाई दे सकते हैं और लगभग चार जिलों में ओले गिरने व तकरीबन 9 जिलों में आंधी तूफान के साथ बरसात की संभावना है। चलिए जान लेते हैं अगले 3 दिन हरियाणा प्रदेश (haryana weather news) में कैसा रहने वाला है मौसम।
14 अक्टूबर का मौसम (14 october ka mausam)
14 अक्टूबर के मौसम को लेकर आईएमडी की तरफ से नया अपडेट जारी कर दिया गया तथा बताया गया है कि 14 अक्टूबर को हरियाणा के कैथल, करनाल, हिसार और पानीपत में तेज बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 14 अक्टूबर का हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में बरसात के साथ ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
15 अक्टूबर का मौसम (15 october ka mausam)
15 अक्टूबर के मौसम को लेकर अभी आईएमडी की तरफ से नया अपडेट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि 15 अक्टूबर को हरियाणा के लगभग पांच जिलों में बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है और चार जिलों में मध्यम लेवल की बरसात हो सकती है। आईएमडी की तरफ से हरियाणा के जींद, करनाल, कैथल और पानीपत में बरसात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है और बताया गया है कि हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि भी हो सकती है जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।
16 अक्टूबर का मौसम (16 october ka mausam)
16 अक्टूबर को भी हरियाणा के तकरीबन सात जिलों में तेज बरसात होने से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 16 अक्टूबर को हरियाणा की यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव और फरीदाबाद में भारी बरसात हो सकती है। आईएमडी की तरफ से इन इलाकों में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि यहां गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।