Rajasthan ka Mausam : राजस्थान के 6 जिलों में होगी बारिश, 40 की स्पीड से चलेगी हवा
Rajasthan ka Mausam : देश के कई राज्यों में अचानक मौसम बदल गया है। राजस्थान में गर्मी के बीच आज 6 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है जिसके चलते कई जिलों में बरसात होगी। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 14 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन उत्तर पश्चिम राजस्थान (Rajasthan Weather) और आसपास के क्षेत्र में नया परिसंचरण तंत्र बनने से कुछ जिलों में बारिश होगी।
मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 और 11 अक्टूबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर और झुंझुनू समेत आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि बारिश पूरे प्रदेश में एक साथ नहीं होगी और इसका असर मुख्य रूप से उत्तर पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Mausam) के कुछ हिस्सों तक सीमित रहेगा।
पिलानी में सबसे ज्यादा तापमान -
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा है। पिलानी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने से गरज चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। ऐसे में दिन के समय गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भारी गिरावटआएगी।
10 और 11 अक्टूबर का मौसम -
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदल सकता है। 10 और 11 अक्टूबर (11 October ka mausam) को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलेगा। कई जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। IMD ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में बारिश की संभावना जताई है। 12 अक्टूबर (12 October ka mausam) को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में फिर से मौसम बदल सकता है। जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।
14 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान (Rajasthan me barish) में भी आज और कल जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि जयपुर शहर समेत प्रत्येक जिले में बारिश होना तय नहीं है। स्थानीय स्तर पर मौसम की गतिविधियां अलग रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर (14 October ka mausam) को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।