Rajasthan Weather : गर्मी कर रही परेशान, जानें कब से चलने लगेगी लू

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में गर्मी ने फरवरी महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश से ठंड तो मानों बस पूरी तरह विदा ले चुकी है। ऐसे में अब प्रदेशभर में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में तो तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़ो को पार कर चुका है।
 

HR Breaking News (weather update) राजस्थान में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते दिन यानी 26 फरवरी को प्रदेश में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है। वहीं, बीते दिन बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

इस बार उत्तर भारत (India News) में गर्मी अभी से अपने तेवर दिखा रही है। फरवरी महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में देखने को मिल रही है। ऐसे में राजस्थान में गर्मी ने अभी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। समय से पहले ही प्रदेश वासियों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में हाल ही में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है।


फिलहाल राजस्थान (weather in Rajasthan) के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तेज धूप व बढ़ते तापमान ने लोगों  की परेशानियां बढ़ा रखी हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि आगामी दिनों में प्रदेश में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेश में रात व सुबह के समय अभी भी मौसम हल्का सर्द (cold weather) बना हुआ है।  ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली हुई है। वहीं, बीते दिन के तापमान की बात करें तो 26 फरवरी को राजस्थान के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 

 

जानें आगामी 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के मुताबिक आगामी 7 दिनों तक राजस्थान में बिल्कुल साफ रहने वाला है। वहीं, इस दौरान तापमान में भी लगातार बढ़त देखने को मिल सकती है। बीते कई दिनों से पद्रेश में मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है। इस दौरान दिन में निकल रही तेज धूप के कारण तापमान भी लगातार उछाल मार रहा है।  

मौसम विभाग के वेदर अपडेट (latest weather alert) के मुताबिक आगामी 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रदेश में गर्मी और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।  

आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान में एक एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम बनने के आसार हैं। ऐसे में यहां हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है।  

 

बाढ़मेर सबसे ज्यादा गर्म


बीते 24 घंटे में राजस्थान के मौसम पर नजर डालें तो यहां पर काफी तेज धूप के चलते तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। यहां पर लोगों को फरवरी महीने में ही भयंकर गर्मी का अहसास हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश के पश्चिमी जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। बीते दिन यानी 26 फरवरी को बाड़मेर प्रदेश का सबसे अधिक गर्म क्षेत्र रहा है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


वहीं, इस दौरान जोधपुर, बीकानेर व जैलसमेर क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन सभी जिलों में इस दौरान अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इसके अलावा  उदयपुर, अजमेर व जयपुर सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच चुका है।