Rajasthan Weather : राजस्थान में दिखे गर्मी के तेवर, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में खूब गर्माहट महसूस की जा रही है। अभी होली का त्योहार नहीं आया है और अभी से ही मार्च में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं और लगातार तापमान बढ़ने से खूब गर्मी महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather Update) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए राजस्थान के मौसम के बारे में-
 

HR Breaking News : (Rajasthan Weather) राजस्थान में अब गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।  प्रदेश समेत  कई राज्यों में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। इस दौरान दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather Forecast) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। 


राजस्थान के मौसम का हाल


आईएमडी के मुताबिक आज 1 मार्च 2026 को (Rajathan Weather Forecast)  प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान फतेहपुर में सबसे ज्यादा तापमान 35.3°C रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान 10.8°C रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहा और दिन में धूप तेज फील की गई है।

 

 

किन जिलों में कितना रहा पारा 


तापमान के इन आंकड़ों से क्लियर है कि दिन-रात के तापमान (Rajasthan Ka Temprature)  में अंतर बना हुआ है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है। बाड़मेर और जैसलमेर के साथ ही आसपास के इलाकों में पारा 34 से 35 डिग्री के पास पहुंच गया है। इस दौरान धूप तेज रहने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास हुआ है।


इस दौरान जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान (Temperature in Bharatpur division)  सामान्य से थोड़ा ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। इन इलाको में पारा 32 से 34 डिग्री के बीच रहा है और हल्की हवाएं चलीं, जिससे मौसम कुछ संतुलित रहा है।


अभी राज्य में नहीं है बारिश के आसार


इस दौरान उदयपुर (Udaipur Ka Mausam) और दक्षिणी राजस्थान के कुछ इलाको में तापमान कम रहा है। यहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ी इलाको में सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ गया।


इस दौरान सीकर (Sikar Weather Forecast) और झुंझुनूं क्षेत्र में दिन बेहद गर्म रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान नीचे रहा। इस वजह से सुबह हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तो राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं है और अगले एक-दो दिन तक मौसम शुष्क रह सकता है।