Rajasthan Weather : नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में होगी आंधी के साथ बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

Rajasthan weather today : राजस्थान में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। अब इन दिनों नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में आंधी के साथ बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं राजस्थान के मौसम के बारे में-
 

HR Breaking News (Rajasthan weather) भले ही बीते कुछ दिनों राजस्थान में खूब बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अब इन दिनों राज्य में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने  नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार भी बारिश के मौसम की शुरुआत को लेकर अपडेट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान में मौसम (Rajasthan weather today) कैसा बना रहने वाला है। 

 

कब एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 


मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 27 मार्च के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 28 से 31 मार्च के दौरान राजस्थान के कुछ इलाको में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो रहा है, जिसके असर से आंधी-बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

 

राजस्थान में कब तक रहेगी बारिश 


IMD (IMD Rain Alert) के मुताबिक 28 से 30 मार्च के दौरान राजस्थान में आंधी-बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर के साथ ही कुछ इलाको में कहीं-कहीं बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने के आसार है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिनों राजस्थान (Rajathan Rain Alert) का सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, सबसे ठंडा शहर माउंट आबू रहा है,  जहां  का सबसे न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर के मौसम का हाल


जयपुर के मौसम (Jaipur weather Forecast)  की बात करें तो यहां पर बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। आज शहर में मौसम (Jaipur weather Updates) साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। बीते कुछ दिनों से यहां शुष्क मौसम रहने के चलते एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। अब मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च से बारिश का मौसम फिर शुरू हो सकता है।