{"vars":{"id": "93802:4123"}}

12 October tak Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट 

12 October tak Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। अब प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि राजस्थान में किस दिन से बारिश शुरू होगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 

HR Breaking News - उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है राजस्थान में मानसून सीजन की कम बरसात हुई है जिसकी वजह से गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को ही सीजन में रात के बारे में पहली बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है जिससे सुबह -शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव - (October ka Mausam)


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादल नजर आएंगे। 10 से 12 अक्टूबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 


राजस्थान के तापमान में बदलाव - 


राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में दिन के मुकाबले रात के तापमान में ज्यादा गिरावट आई है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो प्रदेश में सबसे कम रहा है।‌ सिरोही में रात का तापमान 16.2 डिग्री, उदयपुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 19.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 19.8 डिग्री, पाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अजमेर (Ajmer Mausam) में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। इन इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड का एहसास हो रहा है।

दिन गर्म रातें ठंडी - 


राजधानी जयपुर (Jaipur Mausam Update) में अभी दिन के समय उमस भरी गर्मी बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया यानी जयपुर में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला है। दोपहर में तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात ठंडी बनी हुई हैं।


10 से 12 अक्टूबर के बीच होगी बरसात - 


आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 से 12 अक्टूबर के बीच राजस्थान के बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन से चार दिन राज्य की ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 10 अक्टूबर के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। इसके बाद ठंड का असर बढ़ेगा।


सुपर अल नीनो का असर -


मानसून (Monsoon Update) कमजोर रहने के बाद अब सर्दियों को लेकर भी मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहा अल नीनो मौसम के पैटर्न को प्रभावित कर सकता है। मौसम एजेंसियों के अनुमान के अनुसार दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के दौरान अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना है। इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत पर ज्यादा देखने को मिल सकता है। राजस्थान समेत मैदानी इलाकों में इस बार औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा रह सकता है, यानी सर्दी सामान्य से कम पड़ सकती है।


इस बार कम पड़ेगी ठंडी - 


IMD के अनुसार, इस बार दिसंबर के मध्य तक ठंड कम पड़ेगी। राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब (Punjab ka Mausam) और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में शीतलहर के दिनों की संख्या सामान्य से कम रहेगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कम होने और मैदानी इलाकों में सर्दियों की बारिश कम रहने का असर तापमान पर पड़ सकता है. हालांकि कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कुछ दिनों के लिए तापमान में अचानक गिरावट आ सकती है।