Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने लिया यू-टर्न, इन इलाको में गिरे ओले, IMD ने बताया अगले 24 घंटों के मौसम का हाल

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अब बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद यहां पर कई इलाकों में ओलों की मार पड़ी है तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। अब इसी बीच राजस्थान के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Forecast) कैसा रहने वाला है।
 

HR Breaking News- (Rajasthan Weather)  राजस्थान में अब दो-तीन दिनों की बारिश के बाद मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। अब फरवरी के महीने में राजस्थान में मौसम ने फिर ऐसी पलटी मारी है, कि इस महीने से ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में भीषण गर्मी से लेकर ओलों को तक अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं राजस्थान के मोसम (Rajasthan Weather ) से जुड़े अपडेट के बारे में-

जयपुर के नारायणा में हुई सबसे ज्यादा बारिश 


बता दें कि बीते 24 घंटों में जयपुर के नारायणा में 27 MM की बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग का कहना हे कि अगले 24 घंटों में भी मौसम (Rajasthan Weather Today)  ऐसा ही रहने की संभावना है। बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद अब जयपुर के साथ ही 9 जिलों में अचानक मौसम परिवर्तन से ठंड बढ़ने लगी है और कुछ जिलों में बारिश के बाद तेजी से सर्दी बढ़ गई है।

बारां में बारिश के बाद छाया घना कोहरा


बारां में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बीती रात हुई बारिश के बाद आज गुरुवार सुबह से ही जिले में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। खास तौर पर अंता क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। कोहरे का असर इतना ज्यादा है कि नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी एक किलोमीटर से भी कम रह गई है, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किन इलाको में बरसेंगे मेघा 


मौसम विभाग का कहना है कि आज 19 फरवरी, 2026 में राज्य (Rajasthan Weather Update)  में बारिश या ओलावृष्टि को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश, मेघगर्जन या ओलावृष्टि को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, दूसरी ओर पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।


आज जिले इलाको में मौसम (Rajasthan Weather Updates) सामान्य रह सकता है। उन जिलो में जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा का नाम शामिल है।