{"vars":{"id": "93802:4123"}}

भिवानी के किसान राकेश ने पेश की मिसाल, पेड़ की खेती कर कमाया मुनाफा 

safed aur popular ki kheti - आज आधुनिक युग में खेती करने के तौर तरीकों में भी बदलाव आया है। अब किस पारंपरिक खेती की बजाय लकड़ी की खेती कर मोटी कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फसल चक्र से आगे बढ़कर लकड़ी की खेती शुरू की और आज तगड़ी कमाई कर रहे हैं।

 

HR Breaking News - खेती में कोई फायदा नहीं है इस धारणा को गाव ढिगावा श्यामियां के पूर्व सरपंच राकेश ने गलत साबित कर दिया है, उन्होंने परंपरागत फसलों की बजाय पेड़ों खेती कर तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। वे सफेदा और पॉपुलर की खेती (safed aur popular ki kheti) करते हैं। राकेश ने कुल 48 एकड़ जमीन में से 38 एकड़ जमीन पर सफेद और 10 एकड़ जमीन पर पॉपुलर के पेड़ लगाए हुए हैं।

पॉपुलर 5 से 6 साल में और सफेद 7 से 8 साल में हो जाता है तैयार - 


राकेश ने बताया कि उन्होंने साल 2012 में पहली बार पेड़ों की खेती (pedon ki kheti kaise karen) शुरू की थी। शुरुआत में लोगों ने इस समय और पैसे की बर्बादी बताया, लेकिन लगभग 14 साल के बाद वह कई बार सफेदे की कटाई कर अच्छी कमाई कर चुके हैं। उनके मुताबिक पॉपुलर सफेदे की खेती में परंपरागत फसलों की तुलना में ज्यादा मुनाफा है। वही लागत कम आती है। पौधे लगाने के बाद शुरुआती 2 से 3 साल तक सिंचाई और देखभाल की जरूरत होती है। इसके बाद पेड़ तेजी से बढ़ते हैं। पॉपुलर 5 से 6 साल में और सफेद 7 से 8 साल में तैयार हो जाता है।


आसानी से मिल जाता है बाजार  - 

पेड़ों की लकड़ी के लिए यमुनानगर की प्लाईवुड फैक्ट्रियां, उत्तराखंड के लालूकुआं स्थित सेंचुरी पेपर मिल और अन्य कागज उद्योग लकड़ी की खपत होती है। इससे कागज से माचिस की तीलियां, प्लाई बोर्ड और फर्नीचर समेत कई उत्पाद बनाए जाते हैं।

किसानों को पता होनी चाहिए ये चीज - 

पॉपुलर और सफेदे (popular aur safede  ki kheti) की लकड़ी प्लाईवुड, कागज और अन्य लकड़ी आधारित उद्योगों में उपयोग होती है। खेती शुरू करने से पहले किस को स्थानीय खरीददारों से लकड़ी की मांग, गुणवत्ता, परिवहन खर्च, संभावित भाव की जानकारी होनी चाहिए। इससे लागत और संभावित मुनाफे का आकलन किया जा सकता है।


एकड़ में हो सकती है 10 से 12 लाख की कमाई

राकेश का कहना है कि जहां कम पानी है और भूमि कम उपजाऊ है। वहां किसानों के लिए पेड़ों की खेती  (pedon ki kheti) एक बेहतर ऑप्शन है। उनका दावा है कि एक एकड़ में लगाए गए पेड़ों से 10 से 12 लख रुपए तक का मुनाफा किया जा सकता है। हालांकि वास्तविक कमाई पेड़ों की संख्या जमीन की स्थिति, लागत उपज और बाजार पर निर्भर करती है। 


पॉपुलर की खेती करने का तरीका - 


पॉपुलर की खेती (popular ki kheti) में पौधों के बीच पांच गुना चार मीटर या 5 गुना 5 मीटर की दूरी रखी जाती है। इससे ट्रैक्टर से जुताई करना आसान होता है और दूसरी फसल भी उगाई जा सकती है। वहीं पॉपुलर के पेड़ की 5 से 6 साल में कटाई की जा सकतीहै।

पेड़ों के बीच उगा सकते हैं अन्य फसल - 


पॉपुलर (popular ped ki kheti) लगाने के बाद शुरुआती साल में गेहूं, सरसों, मटर, चना और चारे की फसल आसानी से उगाई जा सकती है। पेड़ों के बढ़ने के साथ ही उनकी छाया बढ़ती है जिससे फसलों की पैदावार कम होती है। ऐसे में पेड़ों के बीच छाए में तैयार होने वाली उगाई जा सकती है और मुनाफा कमाया जा सकता है।