{"vars":{"id": "93802:4123"}}

28, 29 और 30 अक्टूबर 2026 को बरसेगा पानी, आंधी तूफान, बिजली को लेकर रेड अलर्ट जारी

IMD Rain Alert -  नए अपडेट के मुताबिक जल्द ही आसमान को काले बादल घेरने वाले हैं और तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग एक बार फिर कई राज्यों में आंधी तूफानी के साथ भारी बारिश होने का इशारा किया है। दरअसल, 28 अक्टूबर से बारिश शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक देश के अलग अलग हिस्सों में जमकर बरसेगी। इसलिए मौसम विभाग ने येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। 

 

HR Breaking News - आईएमडी के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून की विदाई को काफी समय हो गया है, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश अभी भी जारी है। कुछ इलाकों में अति भारी बरसात के साथ ओले गिरने से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आगे कितने दिन ओर बारिश होगी। मौसम विभाग के नए अपडेट (Mausam Update) के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिन कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ मूसलधार बरसात होगी। मौसम विभाग की ओर से येलो ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।


28 अक्टूबर से शुरू होगा तेज बारिश का सिलसिला - 


मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर (28 october ka mausam) को पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


वहीं झारखंड (Jharkhand Weather) को ऑरेंज जॉन में रखा गया है। यहां तेज आंधी के साथ जमकर बादल बरसेंगे। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना है। 


इन राज्यों में नहीं होगी तेज बारिश - 

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा (punjab-haryana ka mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। इन सभी राज्यों में बहुत तेज बरसात को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।


29 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम - 


29 अक्टूबर 2026 को भी देश के कई हिस्सों (29 october ka mausam) में तेज आंधी के साथ भारी-भारी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज आंधी के साथ भारी बारिश आने का अनुमान है।

वही असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP weather update), तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्य बरसात होगी। छत्तीसगढ़ को रेड जोन में रखा गया है। यहां तेज आंधी तूफान के साथ भीषण बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

30 अक्टूबर 2026 को होगी जोरदार बारिश


मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर (30 october ka mausam) को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी UP, पूर्वी MP, विदर्भ, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मेघ गर्जन, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 


इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ (Chandigarh Weather), पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी MP पश्चिमी UP, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में हल्के छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।