Sarso Bhav : मंडियों में सरसों की आवक हुई शुरू, एमएसपी से भी रिकॉर्ड तोड़ मिल रही कीमत
Sarso Bhav : जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है और किसानों को इस बार बेहतरीन दाम मिल रहे हैं। प्राइवेट खरीद में सरसों के भाव एमएसपी से भी ज्यादा पहुंच गए हैं। अच्छे रेट मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है और मंडियों में रौनक बढ़ गई है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Sarso Bhav) जिले की नई अनाज मंडी में सरसों की आवक तेजी से बढ़ रही है। पीली और काली दोनों तरह की सरसों लेकर किसान मंडियों में पहुंच रहे हैं। अच्छी मांग के चलते किसानों को सरसों के भाव (mustard price) भी संतोषजनक मिल रहे हैं, जिससे उनमें खुशी का माहौल है।
प्राइवेट एजेंसियों (private agencies) ने किसानों से 6600 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों की खरीद की है, जो सरकारी भाव से करीब 500-600 रुपये ज्यादा है। बेहतर दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें उम्मीद से भी अच्छे भाव मिल रहे हैं। नई अनाज मंडी में सरसों (Mustard in the new grain market) लेकर पहुंचे एक किसान ने बताया कि अभी एमएसपी (MSP) पर खरीद शुरू नहीं हुई है, जबकि प्राइवेट में 6500 रुपये तक भाव मिला है।
तीन अनाज मंडियों को सरसों खरीद केंद्र घोषित किया गया-
जिले की मंडियों में सरसों की आवक शुरू होते ही खरीद केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं। कैथल शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी (Additional Grain Market of Kaithal City) और नई अनाज मंडी के साथ-साथ राजौंद व कलायत की अनाज मंडी को सरसों खरीद केंद्र बनाया गया है। खास बात यह है कि राजौंद और कलायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान सरसों की खेती करते हैं। पूरे जिले में करीब चार हजार हेक्टेयर यानी लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में सरसों की फसल बोई गई है।
पिछले साल प्राइवेट एजेंसियों द्वारा सरसों के भाव 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे थे, जबकि इस बार यह बढ़कर करीब 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। सरसों की खेती (Mustard cultivation) करने वाले किसान मनोज कुमार, नरेश कुमार और रामकुमार ने बताया कि अच्छे भाव मिलने से उन्हें अच्छा फायदा होगा।
27 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होगी: ढुल-
हैफेड के इंस्पेक्टर संजीव ढुल ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद (government procurement of mustard) 27 मार्च से शुरू की जाएगी। खरीद को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 6200 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर सरसों की खरीद होगी। हैफेड की ओर से आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और बरदाना की भी कोई कमी नहीं है।
मंडी में सरसों की आवक शुरू हुई-
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि मंडी में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है और प्राइवेट खरीदार लगातार खरीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि सरसों को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि उन्हें बेहतर भाव मिल सके।