Sarso Bhav October 2026 : सरसों की कीमत फिर 9400 पर पहुंची, जानें अलग-अलग मंडियों में क्या है भाव
Sarso Bhav October 2026 : सरसों की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। पिछले दो-तीन दिन से भाव ठहर गए थे, लेकिन एक बार फिर से सरसों की कीमत 9000 के ऊपर जा पहुंची है। हाईएस्ट कीमत 9400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। कोटा, अलवर, मुरैना, सुमेरपुर, नोहर में सरसों की कीमत 9000 के इर्द-गिर्द चल रही है।
HR Breaking News (Sarso Rate Today) सरसों की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। सरसों का भाव इस बार सीजन से ही अच्छा चल रहा है। ऑफ सीजन में तो भाव और भी ज्यादा मिल रहा है। सरसों की कीमत में आने वाले दिनों में और ज्यादा तेजी आने की संभावना है। सरसों की आवक लगातार घट रही है। वहीं डिमांड जों की त्यों बनी हुई है। विदेश से आने वाले सरसों के तेल का आयात भी प्रभावित हो रहा है।
सुमेरपुर मंडी में ऑल टाइम हाई पर पहुंची सरसों
नोहर मंडी में सरसों 8725 क्विंटल दर्ज की गई तो गंगानगर मंडी में सरसों की कीमत 8876 रुपए प्रति क्विंटल रही। वहीं सुमेरपुर मंडी में सरसों की कीमत आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई और यहां पहली बार 9400 रुपये प्रति क्विंटल का दाम दर्ज किया गया।
आगे भी तेजी बने रहने की संभावना
सरसों की कीमतों में आगे भी तेजी बने रहने की संभावना है। सरसों का भाव मांग के हिसाब से आगे और ज्यादा बढ़ सकता है। सरसों तेल का प्रयोग देश के लगभग हर रसोई में होता है। ऐसे में अगर आवक कम रहती है तो सरसों के दाम निश्चित तौर पर अलग ही रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेंगे। विदेशी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, दूसरी तरफ इस बार पर्यावरण भी इस प्रकार का रहा है, जिससे कई देशों में बारिश के कारण फसलों में नुकसान देखने का मिला है। इन सब का असर सरसों के दामों पर देखने को मिलेगा।
| कहां पर क्या चल रही है सरसों की कीमत (Sarso ki kimat Update) | |
|---|---|
| मंडी | सरसों की कीमत |
| मुरैना मंडी में सरसों का भाव | 9350 रुपए प्रति क्विंटल 100 रुपए की तेजी |
| कोटा मंडी में सरसों का भाव | 9350 रुपए प्रति क्विंटल |
| अलवर मंडी में सरसों का भाव | 9300 रुपये प्रति क्विंटल |
| इलाहाबाद मंडी में सरसों का भाव | 8450 रुपए प्रति क्विंटल |
| रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव | 8450 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव | 8530 रुपये प्रति क्विंटल |
| बीकानेर मंडी में सरसों का भाव | 8880 रुपये प्रति क्विंटल |
| जैतसर मंडी में सरसों का भाव | 8750 रुपए प्रति क्विंटल |
| पदमपुर मंडी में सरसों का भाव | 8380 रुपए प्रति क्विंटल |
| गंगानगर मंडी में सरसों का भाव | 8876 रुपए प्रति क्विंटल |
| शमशाबाद मंडी में सरसों का भाव |
9400 रुपए प्रति क्विंटल 51 रुपए की तेजी |
| सिरसा मंडी में सरसों का भाव | 8500 रुपए प्रति क्विंटल |
| रावतसर मंडी में सरसों का भाव | 8440 रुपए प्रति क्विंटल |
| गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव | 8333 रुपये प्रति क्विंटल |
| सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव | 9400 रुपया प्रति क्विंटल |
| बूंदी देई मंडी में सरसों का भाव | 8550 रुपये प्रति क्विंटल |
| भरतपुर मंडी में सरसों का भाव | 8790 रुपए प्रति क्विंटल |
| सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव | 9400 रुपए प्रति क्विंटल |
| मालपुरा मंडी में सरसों का भाव | 9300 रुपये प्रति क्विंटल |
| जयपुर मंडी में सरसों का भाव | 9220 रुपए प्रति क्विंटल |
| नोहर मंडी में सरसों का भाव | 8725 रुपए प्रति क्विंटल |
नोट : मंडियों में भाव फसल की क्वालिटी पर निर्भर करता है। हर किसान को सेम प्राइस नहीं मिलता है। बोली व क्वालिटी और मांग पर दाम निर्धारित करते हैं।