Sarso Bhav October 2026 : सरसों की कीमतों 100 रुपये की तेजी, जानिए क्या चल रही है कीमत
HR Breaking News (Sarso Rate Today) सरसों की कीमतों में काफी तेजी देखी जा रही है। आज भी सरसों के भाव में 100 रुपये की तेजी देखने को मिली। ऑफ सीजन में सरसों की आवक कम हो रही है। वहीं, सरसों के दाम आगे भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इस बार सरसों की कीमतों में ऑन सीजन में भी तेजी देखी गई थी। चलिए जानते हैं सरसों की कीमत कहां क्या चल रही है।
क्यों बढ़ रही है सरसों की कीमत (Sarso Rate Update)
सरसों की कीमतों (Sarso ki kimat) में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण है। देश में कई जगहों पर सरसों में तेजी दिखाई दी है। इसका कारण इस बार समूद्री रास्ते प्रभावित होने से तेल का आयात प्रभावित हुआ है। खाद्य तेलों की कीमत देशभर में ही नहीं, विदेशों में भी तेज हुई है। वहीं, मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। दूसरी तरफ अल नीनो के प्रभाव से फुड संकट आने की आशंका बनी हुई है। इसकी वजह से भी खाद्य वस्तुओं की कीमत बढ़ सकती है।
जयपुर में रिकॉर्ड स्तर पर सरसों की कीमत (Sarso Rate Jaipur Mandi Today)
जयपुर मंडी में सरसों की कीमतों में तेजी आई है। सरसों की कीमत जयपुर की मंडी में 9225 से 9250 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी है। इसमें 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। सरसों की आवक देशभर की मंडियों में 1.50 लाख टन बोरी तक हो गई है। आवक कम हो रही है। क्योंकि इन दिनों सरसों की बुआई का समय है।
बढ़ सकती है सरसों की बुआई (Sarso Rate Update Today)
सरसों की बुआई भी इस बार बढ़ सकती है, क्योंकि सरसों की कीमत पिछले सीजन में 7 हजार रुपये तक रही थी, जोकि तय एमएसपी 6200 रुपये से ऊपर ही थी। रबी के सीजन के लिए 2027-28 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,613 प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसमें 413 रुपये की बढ़ौतरी की गई है। इससे पहले एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल था। ऐसे में इस बार अच्छे दाम होने के चलते बुआई में इजाफा दिख सकता है।
| कहां पर क्या चल रही है सरसों की कीमत (Sarso ki kimat Update) | |
|---|---|
| मंडी | सरसों की कीमत |
| मुरैना मंडी में सरसों का भाव | 9480 रुपए प्रति क्विंटल 55 रुपए की तेजी |
| कोटा मंडी में सरसों का भाव | 9450 रुपए प्रति क्विंटल |
| अलवर मंडी में सरसों का भाव | 9500 रुपये प्रति क्विंटल |
| इलाहाबाद मंडी में सरसों का भाव | 8450 रुपए प्रति क्विंटल |
| रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव | 8640 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव | 8500 रुपये प्रति क्विंटल |
| बीकानेर मंडी में सरसों का भाव | 8500 रुपये प्रति क्विंटल |
| जैतसर मंडी में सरसों का भाव | 8500 रुपए प्रति क्विंटल |
| पदमपुर मंडी में सरसों का भाव | 8450 रुपए प्रति क्विंटल |
| गंगानगर मंडी में सरसों का भाव | 8450 रुपए प्रति क्विंटल |
| शमशाबाद मंडी में सरसों का भाव |
9400 रुपए प्रति क्विंटल 51 रुपए की तेजी |
| सिरसा मंडी में सरसों का भाव | 8250 रुपए प्रति क्विंटल |
| रावतसर मंडी में सरसों का भाव | 8420 रुपए प्रति क्विंटल |
| गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव | 8503 रुपये प्रति क्विंटल |
| सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव | 9700 रुपया प्रति क्विंटल (अब तक का हाईएस्ट रिकॉर्ड ) |
| बूंदी देई मंडी में सरसों का भाव | 8900 रुपये प्रति क्विंटल |
| भरतपुर मंडी में सरसों का भाव | 8780 रुपए प्रति क्विंटल |
| सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव | 9170 रुपए प्रति क्विंटल |
| मालपुरा मंडी में सरसों का भाव | 9350 रुपये प्रति क्विंटल |
| जयपुर मंडी में सरसों का भाव | 9250 रुपए प्रति क्विंटल |
नोट : मंडियों में भाव फसल की क्वालिटी पर निर्भर करता है। हर किसान को सेम प्राइस नहीं मिलता है। बोली व क्वालिटी और मांग पर दाम निर्धारित करते हैं।