{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Sarso ka Bhav 15 October : सरसों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10 हजार के पार पहुंची प्रति क्विंटल की कीमत, देखें हर जगह के मंडी भाव

Sarso ka Bhav 15 October : सरसों की कीमतों ने आज 15 अक्टूबर 2026 को एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। सरसों ने पहली बार 10000 का रिकॉर्ड स्तर पार कर लिया है। सरसों की कीमत प्रति क्विंटल 10000 के पार पहुंच गई है। अलग-अलग मंडियों में सरसों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आवक बहुत कम है और मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से सरसों की कीमत रोजाना नए आयाम स्थापित कर रही है।
 

HR Breaking News (Sarso ka Bhav 15 October 2026) सरसों की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज 15 अक्टूबर 2026 को एक बार फिर से सरसों की कीमत नए स्तर पर पहुंच गई है। सरसों 10000 को क्रॉस करके एक नए रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची है। हालांकि हर मंडी में कीमत यह नहीं है, लेकिन सरसों की कीमत हर जगह 8000 से ऊपर बनी हुई है। सरसों की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है कि पाम आयल का आयात लगातार प्रभावित हो रहा है। 

 


सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण (Sarso ka rate Update)


लगातार आयात हो रहा प्रभावित: सरसों की कीमतों में बढ़ोतरी का पहला कारण लगातार आयात प्रभावित होना है। वैश्विक संकट के चलते समुद्र के रास्ते से पाम आयल व अन्य खाद्य तेलों की आयत को डिस्टर्ब किया जा रहा है। कंटेनर की भी उपलब्धता कम बताई जा रही है। 

 

अल नीनो का भी प्रभाव : सरसों की कीमतें प्रभावित होने का कारण अल नीनो का प्रभाव भी माना जा रहा है। इससे अन्य खाद्य तेल की फसलों पर प्रभाव पड़ा है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। खाद्य संकट गहराने की भी संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते लगातार खाद्य चीजों की कीमत बढ़ रही है। गेहूं चावल समेत अन्य खाद्य पदार्थों की कीमत में भी इजाफा देखा जा रहा है। चीनी की कीमत भी बढ़ी है। 


सरसों तेल (Sarso tel) की घरेलू मांग में इजाफा : सरसों तेल की घरेलू मांग भी लगातार बढ़ रही है। दूसरी तरफ सरसों की उपज का भी अभी कोई समय नहीं है। अब सरसों की बिजाई का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में नई सरसों आने में अभी समय लगेगा और आवक कम होने की वजह से लगातार कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

कहां पर क्या चल रही है सरसों की कीमत (Saro ki kimat Update)
मंडी सरसों की कीमत
डाइनर मंडी में सरसों का भाव 10001 रुपए प्रति क्विंटल ₹51 रुपए की तेजी
मुरैना मंडी में सरसों का भाव 9981 रुपए प्रति क्विंटल 55 रुपए की तेजी
कोटा मंडी में सरसों का भाव 9951 रुपए प्रति क्विंटल ₹51 की तेजी
अलवर मंडी में सरसों का भाव 10001 रुपये प्रति क्विंटल (75 की तेजी)
इलाहाबाद मंडी में सरसों का भाव 8275 रुपए प्रति क्विंटल
रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 8440 रुपये प्रति क्विंटल
गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 8403 रुपये प्रति क्विंटल
बीकानेर मंडी में सरसों का भाव ₹8200 प्रति क्विंटल
जैतसर मंडी में सरसों का भाव 8056 रुपए प्रति क्विंटल
पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8410 रुपए प्रति क्विंटल
गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 8378 रुपए प्रति क्विंटल

  शमशाबाद मंडी में सरसों का भाव

10001 रुपए प्रति क्विंटल 51 रुपए की तेजी
सिरसा मंडी में सरसों का भाव 8350 रुपए प्रति क्विंटल
रावतसर मंडी में सरसों का भाव 8320 रुपए प्रति क्विंटल
गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 8403 रुपये प्रति क्विंटल 
सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव 10001 रुपया प्रति क्विंटल (अब तक का हाईएस्ट रिकॉर्ड )
बूंदी देई मंडी में सरसों का भाव ₹8800 प्रति क्विंटल
भरतपुर मंडी में सरसों का भाव 8690 रुपए प्रति क्विंटल
सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 9150 रुपए प्रति क्विंटल
मालपुरा मंडी में सरसों का भाव 9250 रुपये प्रति क्विंटल
जयपुर मंडी में सरसों का भाव 9150 रुपए प्रति क्विंटल