Sarso Rate : सरसों की कीमतों में आई गिरावट, जानें लें आज का मंडी भाव
Sarso Rate : सरसों के भाव में बंपर तेजी के बाद अब देश की लगभग ज्यादातर मंडियों में मंदी देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से सरसों की कीमत स्थिर रहने के बाद अब धीरे-धीरे गिरने लगी है जिससे किसान और व्यापारियों दोनों की चिंता बढ़ गई है। किसान उम्मीद कर रहे थे कि सरसों के कटाई सीजन तक भाव में (Sarso ka bhav) तेजी बरकरार रहेगी। लेकिन अचानक भाव धड़ाम से नीचे गिरे हैं। अब सवाल यह है कि आने वाले दिनों में सरसों का भाव कहां जाएगा। चलिए खबर में जानते हैं मंडी भाव -
HR Breaking News - (Aaj ka Mandi Bhav)। देश की प्रमुख मंडियों में आज 28 दिसंबर 2025 को सरसों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य के आसपास या उससे नीचे कारोबार कर रही है। हालांकि, कुछ मंडियों में सरसों की कीमतें MSP से काफी ऊपर कारोबार करती भी दिखाई दे रही हैं। सरसों में अचानक आई इस गिरावट (Sarso rate down) के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार बेहतर उत्पादन होने और स्टॉक पहले से मौजूद होने के कारण बाजारों पर दबाव बना हुआ है।
सोने की रफ्तार से दौड़ रहे सरसों के रेट पर ब्रेक लगने से मंडियों (Mandi Bhav) में इसकी आवक कम हुई है। सरसों के साथ-साथ सरसों तेल के भाव (mustard oil price) में भी नरमी आ सकती है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगले कई दिनों से सरसों में गिरावट का दौर जारी रहता है तो कटाई सीजन तक तेजी आना मुश्किल है।
केंद्र सरकार ने दिया तोहफा -
सरसों की कीमतों में गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने किसानों को एक तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने सरसों समेत कई फसलों के एमएसपी (Sarso MSP) में बढ़ौतरी कर दी है। सरकार ने साल 2025 के लिए सरसों का MSP 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। लेकिन अब MSP को बढ़ाकर (Sarso MSP Hike) 2026-27 के लिए 6200 रुपये क्विंटल तय किया गया है। अगले साल किसानों को सरसों का इस साल के मुकाबले 250 रुपये क्विंटल अधिक रेट मिलेगा।
फिलहाल मंडियों में सरसों का अधिकतम भाव 7350 रुपये (sarso ka bhav) प्रति क्विंटल तक चल रहा है। वहीं न्यूनतम भाव 6525 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके अलावा मंडियों में सरसों की क्वालिटी और किस्म के अनुसार भाव अलग अलग है।
दिल्ली 42% कंडी
सरसों भाव 6950
बरवाला हरियाणा
सरसों भाव 6600/6650
ग्वालियर मध्य प्रदेश
सरसों भाव 6700
अलवर राजस्थान
सरसों भाव 6900
सुमेरपुर राजस्थान
42% कंडीशन भाव 7160
सुमेरपुर
सरसों भाव 7165
जयपुर राजस्थान
सरसों भाव 7125/7150
मुरैना मध्य प्रदेश
42% कंडीशन भाव 6725
पोरसा मध्य प्रदेश
सरसों भाव 6525
शारदा आगरा उत्तर प्रदेश
सरसों भाव 7350
हिसार हरियाणा
सरसों भाव 7000
भरतपुर मंडी राजस्थान
सरसों भाव 676
कामां मंडी राजस्थान
सरसों भाव 6761
कुम्हेर मंडी
सरसों भाव 6761
नदबई मंडी
सरसों भाव 6761
नगर मंडी
सरसों भाव 6761
कोटा मंडी
सरसों भाव 6761
चरखी दादरी, हरियाणा
सरसों भाव 7000
खैरथल, राजस्थान
सरसों भाव 6725
हिंडौन, राजस्थान
सरसों भाव ₹ 6762
टोंक (TONK) राजस्थान
सरसों भाव ₹ 6630