Sarso Rate : सरसों की कीमतों में तगड़ी तेजी, सरकार ने MSP में की 9.73% बढ़ौतरी
Sarso Mandi Rate : सरसों की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। साल 2025 और 2026 के दौरान सरसों के बाजार में मजबूती देखने को मिली है। बता दें कि बीते साल की तुलना में न सिर्फ सरसों का रेट बढ़ा है बल्कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP) में भी तगड़ा इजाफा हुआ है। इससे किसानों को उनकी फसलों के उचित रेट मिल रहे हैं जिसकी वजह से सरसों के रकबे में वृद्धि हुई है। सरकार ने सरसों के MSP में 9.73% की बढ़ौतरी की है।
HR Breaking News - (Mandi Bhav)। रबी का सीजन चल रहा है और सरसों की नई फसल अब फरवरी महीने के आखिर तक मंडियों में पहुंच जाएगी। लेकिन अभी से सरसों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सरसों के रेट बढ़ने के साथ-साथ इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी बढ़ौतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में सरकार ने करीब 4.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
MSP में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई, जब खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता को कम करने और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने की नीति सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रही है। MSP में बढ़ौतरी होने से सरसों के रेट (Sarso Rate Hike) सातवें आसमान पर पहुंच गए। ऐसे में किसान सरसों की खेती की ओर आकर्षित हुए।
सरसों रकबे में हुई बढ़ौतरी -
रबी सीजन 2025-26 में देशभर में सरसों का रकबा बढ़कर 84.67 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4.3 प्रतिशत अधिक है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा (Haryana Mandi Bhav) और पश्चिमी बंगाल जैसे प्रमुख सरसों उत्पादक राज्यों में किसानों ने इस बार गेहूं के मुकाबले सरसों की खेती को ज्यादा तरजीह दी है। इसकी मुख्य वजह बीते सीजन में मिले बेहतर भाव और आने वाले समय में दाम मजबूत रहने की संभावना है।
MSP में 9.73% की वृद्धि -
हाल ही में केंद्र सरकार ने साल 2025-26 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) 6,200 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो 2024-25 में 5,650 प्रति क्विंटल की तुलना में 550 रुपये की वृद्धि है, और यह लगभग 9.73% की बढ़ोतरी है।
आज सरसों का ताजा भाव -
आज 13 जनवरी 2026 को खुले बाजार में सरसों की कीमतों (Sarso ka Rate) में तेजी देखने को मिल रही है। सरसों का अधिकतम भाव 7,500 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया है। यह स्तर बीते कुछ वर्षों के मुकाबले काफी मजबूत माना जा रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि सरसों की कीमतों को MSP में बढ़ोतरी, घरेलू मांग और खाद्य तेलों के आयात में अनिश्चितता का समर्थन मिल रहा है।
कामां मंडी
सरसों भाव 6755
कुम्हेर मंडी
सरसों भाव 6755
जयपुर मंडी
सरसों भाव 7175 से 7200
भरतपुर मंडी
सरसों भाव 6755
दिल्ली
सरसों भाव 7025 से 7050
गंजबासोदा
सरसों भाव 6500 से 7500
सुमेरपुर
सरसों 42% कंडीशन भाव 7220
चरखी दादरी
सरसों भाव 7000 से 7050
देई (बूंदी) मंडी
सरसों भाव 6950
बरवाला मंडी
सरसों का भाव 6600 से 6675
हिसार मंडी -
सरसों भाव 6400 से 6500
अलवर
सरसों भाव 6850
नदबई मंडी
सरसों भाव 6755
नगर मंडी
सरसों भाव 6755
कोटा मंडी
सरसों भाव 6755