{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Sarso Tel Bhav November 2026 : सरसों के तेल के भाव भी रिकॉर्ड स्तर पर, आज भी 30 रुपये तक की तेजी

 

Sarso Tel Bhav November 2026 : मंडी में सरसों की कीमत के साथ-साथ बाजार में सरसों तेल की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। रिटेल में सरसों का भाव 230 रुपए लीटर तक जा पहुंचा है तो अलग-अलग प्लांट में भी भाव में बढ़ोतरी की गई है। सरसों का मंडी भाव जहां रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, आगे सरसों तेल की कीमत और ज्यादा बढ़ने की आशंका है, जिससे सीधा रसोई के बजट पर भी असर पड़ने वाला है। भारत में लगभग हर रसोई में सरसों के तेल का प्रयोग होता है, ऐसे में सरसों तेल की कीमत नए रिकॉर्ड तक पहुंच सकती है। 

मांग ज्यादा सप्लाई कम (Mustard oil rates Update)
दरअसल सरसों की सप्लाई मार्केट में कम है और मांग निरंतर बनी हुई है। आगे शादियों का सीजन आ रहा है, जिसमें सरसों तेल की खपत और बढ़ सकती है। दूसरी तरफ पाम आयल का आयात लगातार प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से भी सरसों तेल की कीमत बढ़ी है। अल नीनो का प्रभाव भी तिलहन की फसलों पर पड़ा है जिसकी वजह से तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। बाजार में सरसों के तेल में 5 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कच्ची घानी के तेल में भरतपुर में ₹30 की तेजी दर्ज की गई है चलिए जानते हैं, सरसों और सरसों तेल के भाव कहां पर क्या चल रहे हैं।

Sarso Tel Bhav latest update today 18 November 2026

सरसों तेल एक्सपेलर रेट
 

स्टेशन 17-Nov 18-Nov बदलाव
दिल्ली 1930 1935 +5
च. दादरी 1910 1915 +5
भरतपुर 1960 1990 +30

 
सरसों तेल कच्ची धानी रेट

स्टेशन 17-Nov 18-Nov बदलाव
भरतपुर 1980 2010 +30
आगरा 1970 1985 +15



 

सरसों का मंडी भाव 

मंडी 17-Nov 18-Nov बदलाव
जयपुर 9925 10000 +75
भरतपुर 9500 9555 +55
दिल्ली 9700 9700 +0
च. दादरी 9750 9800 +50
सुमेरपुर 9870 9900 +30
मुरैना 9100 9300 +200

   
 सरसों का प्लांट भाव 

प्लांट 17-Nov 18-Nov बदलाव
कोटा 10850 11000 +150
मुरैना 10850 11000 +150
अलवर 10900 11050 +150
शमशाबाद 10850 11000 +150

अडानी प्लांट रेट

प्लांट 17-Nov 18-Nov बदलाव
बूंदी 9900 10025 +125
अलवर 9900 10025 +125
गोहाना 9950 10100 +150

  


अन्य सरसों प्लांट रेट
 

प्लांट 17-Nov 18-Nov बदलाव
पतंजलि 9825 9925 +100
गोयल कोटा 10000 10100 +100
आगरा BP 10401 10532 +131
आगरा शार्दा 10300 10550 +250
शिवकोटा 10000 10100 +100

Sarso Tel Bhav FAQs


सरसों तेल का थोक भाव क्या चल रहा है? 
सरसों तेल का थोक भाव 1990 रुपए प्रति 10 लीटर भरतपुर में दर्ज किया गया है। 
सरसों तेल का न्यूनतम भाव कितना रहा है? 
सरसों तेल का न्यूनतम भाव 1915 रुपए प्रति 10 लीटर चरखी दादरी में दर्ज किया गया है। 

सरसों तेल के भाव में कितनी बढ़ोतरी हुई है? 
सरसों तेल के भाव में ₹5 से लेकर ₹30 प्रति 10 लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

रिटेल में सरसों के तेल की कीमत क्या चल रही है? 
डिटेल बाजार में सरसों तेल की कीमत 210 रुपए से लेकर 230 रुपए लीटर तक देखी जा रही है।