{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सोनीपत मंडी भाव 6 अक्टूबर : कल से आधे हुए सब्जियों के दाम, 1509 धान के रेट में तेजी

Sonipat Mandi Bhav : हरियाणा के सोनीपत की मंडी में आज फल सब्जियों की मार्केट में मंदा रहा तो धान के दाम ठीक मिले। सोनीपत की मंडी में सुबह तेजी से शुरू हुई शिमला मिर्च अचानक से धड़ाम हो गई और 50 रुपये से टूटते हुए 20 रुपये पर आ गई। वहीं, अन्य सब्जियों में भी काफी मंदी देखी गई। चलिए जानते हैं सोनीपत सब्जी और अनाज मंडी के भाव- 
 

HR Breaking News (Sonipat Mandi rates Update October 2026) सोनीपत की मंडी में आज भावों में काफी विविधता देखने को मिली। अधिक मात्रा में नग पहुंचे तो रेट कम नजर आए। सोनीपत की मंडी में धान की कीमतों में पहले से हल्की तेजी भी दिखाई दी। ज्यादातर भाव क्वालिटी पर डिपेंड नजर आए, लेकिन एक लीमिट के अंदर ही भाव दिखाई दिए। 

 

 

कल के मुकाबले आधे रहे भाव (Sonipat Mandi Bhav Update)
 

सोनीपत में आज बाजार में काफी कम रेट रहे हैं। कल के मुकाबले आधे तक रेट गिरे हैं। सब्जी मंडी के आढ़तियों के अनुसार आज सुबह का बाजार काफी मंदा रहा है। वहीं, सब्जी सस्ती बिकने से किसानों को नुकसान का भी सामना करना पड़ा है। फलों के रेट भी कल से कुछ हद तक कम ही दर्ज किए गए। रिटेल में भाव सामान्य ही रहे। 

सोनीपत मंडी में सब्जियों दाम (Sonipat Sabji Mandi Thok Bhav)
सब्जी भाव
घिया का भाव 10 रुपये किलो तक
1 पन्नी घिया का भाव 100 रुपये तक
हाइब्रीड खीरा का भाव 20 से 22 रुपये किलो
तोरी अच्छी का भाव 40 रुपये किलो
सुपर मूली का भाव 30 रुपये किलो
अरबी का भाव 20 रुपये किलो
आलु का भाव 400 रुपये कट्‌टा
बैंगन का भाव 12 से 13 रुपये किलो
साफ सिंघाडा का भाव 50 से 60 रुपये किलो
सिंघाड़ा का भाव 10 से 12 रुपये किलो
गोभी का भाव 25 रुपये किलो
मेथी अच्छी का भाव 50 रुपये किलो
मेथी का भाव 20 से 30 रुपये किलो
सरसों साग का भाव 20 रुपये किलो
हल्का खीरा का भाव 10 से 15 रुपये किलो
देसी खीरा का भाव 40 रुपये किलो
पत्ता गोभी का भाव 15 से 18 रुपये किलो
भिंडी का भाव 20 से 22 रुपये किलो
राजस्थान का पेठा का भाव 10 से 15 रुपये किलो
लोकल पेठा का भाव 20 रुपये किलो
पालक का भाव 70 रुपये पंजा
बैंगन का भाव 20 से 22 रुपये किलो
शिमला मिर्च का भाव (सुबह) 50 रुपये किलो
शिमला मिर्च का भाव (कुछ देर बाद) 30 रुपये किलो
मूली का भाव कल 22 से 25 थी आज 10 रुपये किलो

   

फलों का रिटेल प्राइस

रिटेल प्राइस संतरा 100 से 120 रुपये किलो
टमाटर का रिटेल प्राइस 40 रुपये किलो 


 

4000 से ऊपर रहा 1509 धान का भाव (Sonipat Mandi 1509 Dhan Rate)
गोहाना मंडी 1509 धान का रेट 4086 
सोनीपत मंडी 1509 धान का रेट 4025
गन्नौर मंडी 1509 धान का रेट 4021 
खरखौदा मंडी 1509 धान का रेट 3955