{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सोनीपत मंडी भाव : रविवार को सोनीपत में सब्जी मंडी रहेगी बंद, अनाज मंडी में आवक तेज, 1509 के रेट में तेजी

सोनीपत मंडी भाव :सोनीपत की मंडी में आज गोभी के रेट में गिरावट देखने को मिली। आलू का भाव सामान्य बना हुआ है। अनाज मंडी की बात करें तो धान की आवक में तेजी है और 1509 के भाव भी तेज हुई है। वहीं सूचना मिल रही है कि रविवार को सोनीपत की सब्जी मंडी (Sonipat sabji mandi)बंद रह सकती है। संपूर्ण रूप से मंडी बंद रहने के चलते रिटेल में काम करने वालों को एक दिन पहले ही अतिरिक्त खरीदारी करनी पड़ेगी। वहीं अगर मंडी बंद रहती है तो किसानों को अपने उत्पाद बेचने में भी दिक्कत हो सकती है। हालांकि, अनाज मंडी पहले की तरह खुली रहेगी। 
 

HR Breaking News (Sonipat Mandi Bhav Update) सोनीपत की अनाज और सब्जी मंडी में लगातार रौनक बनी हुई है। मंडी के अंदर धान की आवक अच्छी हो रही है। 1509 की आवक अभी भी बनी हुई है। धान की कीमत (Dhan ki kimat 1509 basmati dhan) बीच में कम हो गई थी, लेकिन अब फिर से इसमें रिकवरी हुई है। 1509 का चावल 8000 के ऊपर चला गया है, ऐसे में इसका असर धान पर भी देखने को मिल रहा है। 25 से 75 रुपए तक की तेजी देखे जा रही है।

 

 

वहीं, सूचना मिल रही है कि सोनीपत (Sonipat Mandi Bhav) में रविवार को सब्जी मंडी बंद रहेगी। हालांकि यह शुरुआती रूप से फैसला है, इसके लिए आप अपने आढ़ती या मंडी प्रधान से बात कर सकते हैं। फैसले में बदलाव भी हो सकता है। दरअसल, मंडी में रेहड़ी को लेकर कुछ मांगे हैं, अगर बात ठीक हो जाती है तो फैसला वापस हो सकता है। 

 

सोनीपत सब्जी मंडी में थोक भाव (Sonipat Sabji Mandi Bhav)
सब्जी भाव 
देसी आंवला का भाव 40 से 45 रुपये किलो
पत्ता गोभी का भाव 15 रुपये किलो
फुल गोभी का भाव 25 रुपये किलो
तोरी का भाव 40 रुपये किलो
बैंगन का भाव 10 से 12 रुपये किलो
पालक का भाव 60 रुपये किलो
मूली हल्की क्वालिटी 10 से 20 रुपये किलो
मूली टॉप क्वालिटी का भाव 25 रुपये किलो
पेठा का भाव 15 से 20 रुपये किलो
आलू का भाव 350 रुपये कट्‌टा
सोनीपत सब्जी मंडी में रिटेल सब्जियों के दाम (Sonipat Sabji Mandi Bhav)
सब्जी कीमत
चकूंदर का भाव 80 रुपये किलो
हरी मिर्च का भाव 100 रुपये किलो
आंवला का भाव 50 रुपये किलो
मटर का भाव 200 रुपये किलो
बिन्स का भाव 100 रुपये किलो
प्याज का भाव 60 रुपये किलो
आलू का भाव 20 रुपये किलो
भिंडी का भाव 60 रुपये किलो
पत्ता गोली का भाव 30 से 40 रुपये किलो
बैंगन का भाव 40 रुपये किलो
घिया का भाव 30 से 40 रुपये किलो
शकरकंदी का भाव 80 रुपये किलो
खीरा का भाव 50 से 60 रुपये किलो
करेला का भाव 60 रुपये किलो
मूली का भाव 40 रुपये किलो
अदरक का भाव 160 रुपये किलो
स्वीटकॉर्न का भाव 20 रुपये पैकेट 200 ग्राम
छोट बैंगन का भाव 40 रुपये किलो
गाजर का भाव 80 रुपये किलो
शिमला मिर्च का भाव 80 से 100 रुपये किलो
नींबू का भाव 160 से 200 रुपये किलो
टमाटर का भाव 50 रुपये किलो
कचरी का भाव  30 से 40 रुपये किलो
फुल गोभी का भाव 30 रुपये किलो (कल से आधा)
हरा पेठा का भाव 30 रुपये किलो

 

फलों का रिटेल प्राइस (Sonipat Sabji Mandi Fruits rate)
फल भाव
सिंघाड़ा का भाव 70 रुपये किलो
मौसमी का कट्‌टा 1000 रुपये
हल्का सेब का भाव 80 रुपये किलो
अनार का भाव 200 रुपये किलो
चीकू का भाव 100 से 120 रुपये किलो
संतरा का भाव 100 रुपये किलो 
कश्मीर का सेब का भाव 100 रुपये किलो तक
सेब प्राइस किन्नौर 180 रुपये किलो तक
छोटी मौसमी का भाव 40 रुपये किलो
मौसमी का भाव 50 रुपये किलो
केला का भाव 50 से 80 रुपये दर्जन तक

   

केले का हॉलसेल प्राइस
केले का हॉलसेल प्राइस 15 दर्जन 500 से 600 रुपये तक वैसे साइज के अनुसार

धान की कीमतों में 25 से 75 की तेजी
1509 धान की कीमत 3900 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल
सेला 1509 चावल की कीमत बढ़ने का असर मंडी में दिखा