{"vars":{"id": "93802:4123"}}

28, 29, 30, 31 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में तुफान, ओलावृष्टि, बारिश का अलर्ट, जिलावार लिस्ट जारी 

Haryana IMD Weather Alert :अगले 96 घंटे के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान का असर हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। चलिए जानते हैं किस दिन किस जिले में बारिश का अलर्ट रहेगा। 
 

HR Breaking News (Haryana me barish ka alert) देश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। चक्रवाती तूफान का असर अब उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। इसी के चलते हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के लिए तूफानी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी का अलर्ट (Haryana hailstrom alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम तो कहीं पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। 

 


28 अक्टूबर को हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ का मौसम (weather alert haryana)
28 अक्टूबर को हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में बिजली कड़कने व गिरने की भी संभावना है। हरियाणा के फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात और पलवल में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान यहां 5 एमएम प्रति घंटा बारिश (5 MM Rain Alert in Haryana) होने का आंकलन है। 


29 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली का मौसम (Haryana ka Mausam Update)
29 अक्टूबर को भी हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश (Delhi me barish ka alert) का रेट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा और तेज, आंधी, तूफान के साथ बारिश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद में ओलावृष्टि (Faridabad me olavristi) भारी बारिश, तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का फैलाव अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकता है। 

 

 

30 अक्टूबर को भी हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट (Haryana latest Weather Alert)
भारत मौसम विभाग की तरफ से 30 अक्टूबर को भी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Delhi Rain Orange alert) जारी किया गया है। इस दौरान ओलावृष्टि, बिजली गिरना, बिजली चमकना, आंधी तूफान, भारी बारिश देखने को मिल सकती है। हरियाणा के यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद और पलवल व मेवात में हल्की से मध्यम बारिश (Palwal Mewat rain alert) हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोनीपत, पानीपत, करनाल में ओलावृष्टि होने की आशंका बन रही है। वहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 


31 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली का मौसम (Haryana ka weather)
31 अक्टूबर को भी हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश का अलर्ट रहेगा। इस दिन बारिश थोड़ी कम हो सकती है। इस दिन के लिए यह येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 31 अक्टूबर को हरियाणा के पानीपत, रोहतक, सोनीपत, गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भारी बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की संभावना है।