Haryana में तेज आंधी, धूलभरी हवाओं के साथ होगी बारिश, IMD ने इन जिलों में किया येलो अलर्ट जारी
HR Breaking News(Haryana Weather ) मार्च में जहां गर्मी का असर बढ़ रहा था। वहीं, अब दो दिनों से ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना हुआ था। यहां पर ठंडी हवाओं और तापमान (Haryana Weather Update ) में गिरावट के चलते ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में प्रदेश में तेज आंधी, धूलभरी हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते दिनों कैसा रहा हरियाणा का तापमान
बीते दिनों भी प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान (Haryana's maximum temperature) में तकरीबन 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और फिर भी तापमान सामान्य बना है। इस दौरान नूंह में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई थी। नूंह में तापमान (Temperature in Nuh) 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में पारा तकरीबन 32 डिग्री के आसपास बना हुआ था।मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 19 से 20 मार्च को बारिश, तेज हवाएं और आंधी का अलर्ट जारी है।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
फरीदाबाद के साथ ही कई हिस्सों में खूब गर्मी (Heat Alert In Haryana) महसूस की गई है। वहीं, दूसरी ओर हिसार, रोहतक और करनाल में तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहा है। भिवानी और अंबाला में भी तापमान 29 से 30 डिग्री के पास रिकॉर्ड किया गया है। कई जगहों पर तापमान (Haryana Temprature) में काफी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। नारनौल में तो पारा लगभग 5 डिग्री नीचे आ गया है। पूरे हरियाणा में इस समय मौसम सूखा बना हुआ है, बीते दिनों कहीं भी बारिश नहीं हुई है।
आगामी दो दिनों में मौसम का हाल
बता दें कि पहाड़ों की बर्फबारी और एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Active Western Disturbance) का प्रभाव हरियाणा में दिखने लगा है। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में तकरीबन 1.8 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे हल्की ठंड लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को प्रदेश का मौसम एक बार फिर पलटेगा। कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
फरीदाबाद के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने वाला है। आज 18 मार्च से ही बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश के आसार है। 19 मार्च को बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट (Haryana Rain Alert) जारी किया है। तेज आंधी, बारिश, और धूलभरी हवाओं को लेकर अलर्ट किया गया है।