summer weather alert : मौसम विभाग की ओर से तपती गर्मी का अलर्ट जारी, आगामी दिनों में बारिश के भी आसार नहीं
HR Breaking News (weather Alert) फरवरी में ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तामपान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा था। वहीं, अब मार्च महीने की शुरुआत में ही प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है। ऐसे में मार्च की शुरुआत में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।
इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट (weather update) के अनुसार आज 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क व गर्म बना रहने के आसार हैं। आईएमडी की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के मुताबिक अभी प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। साथ ही इस दौरान आंधी व तूफान से भी प्रदेश के प्रभावित होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग (weather department) की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आज 7 मार्च को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है। साथ ही इस दौरान तेज धूप (sun light) भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।
जानें कहां कितना है तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ो पर नजर डालें तो वर्तमान में प्रदेश (UP News) की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ बाकी कई शहरों में तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फिलहाल राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज किया जा रहा है। वहीं, तेज धूप और साफ-शुष्क मौसम के चलते गर्मी में भी बढ़ोतरी हो रही है।
बात करें वाराणसी (UP ka mausam) के तापमान की तो यहां का अधिकतम तापमान भी 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। हालांकि यहां रात के समय अभी भी हल्की ठंड बरकरार है। वहीं, इस दौरान आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुकाबले गर्मी ज्यादा देखने को मिल रही है। यहां का अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है।
बाकी शहरों का मौसम
इसके अलावा गोरखपुर व पूर्वी यूपी (UP weather update) के बाकी कई शहरों में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां बाकी जगहों के मुकाबले मौसम शांत बना हुआ है।
मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार हम बात करें यूपी के औसत तापमान की तो प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस और औसतन न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। प्रदेश का यह तापमान फिलहाल सामान्य से 2-5 डिग्री ज्यादा है।
क्या प्रदेश में होगी बारिश
भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश में जल्द ही बारिश (rain alert for UP) होने के कोई आसार नहीं बन रहे हैं। ऐसे में साफ है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। उनका पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।