Delhi-NCR का बदल रहा है वेदर, बारिश का दिख रहा मिजाज, जानें किस दिन कैसा रहेगा वेदर

Delhi-NCR-दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है। कभी गर्मी का अहसास हो रहा है तो कहीं बादल और बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आने वाले दिनों में मौसम (weather forecast) का हाल कैसा रहने वाला हैं... तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR Weather Update) दिल्ली- एनसीआर में अब लोगों के घरों में पंखे चलने लगे हैं और कुछ इलाकों में तो एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है। इसकी बड़ी वजह यहां का अजीब मौसम है। फरवरी का महीना भी अब मार्च जैसी गर्मी महसूस करा रहा है। सुबह और दोपहर में तेज गर्मी रहती है, जबकि शाम और रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं।

 

 

इस बीच मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने नया अनुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 26 फरवरी से दिल्ली-NCR में दिन के तापमान में और इजाफा होने लगेगा। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा।

वहीं 3 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसका साफ मतलब है कि होली से पहले ही यहां गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। मौसम के मौजूदा संकेतों के मुताबिक होली के दौरान भी दिल्ली-एनसीआर में तापमान (Temperature in Delhi-NCR) सामान्य से ज्यादा गर्म बना रह सकता है।

IMD के मुताबिक विभाग ने रात का न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार भी लगातार कम हो रही है और अब हवाएं लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही चल रही हैं।

वहीं हरियाणा (Haryana ka mausam) में 28 फरवरी को मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इस दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। खासतौर पर राज्य के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है।

स्काईमेट वेदर (skymet weather) के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) कमजोर है, इसलिए ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सिर्फ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य और पूर्वी भारत (Central and Eastern India) में इसका खास असर नहीं पड़ेगा और आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।