Haryana, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में इस दिन होगी बारिश, 30 की स्पीड से चलेगी हवाएं 

Weather Alert : इन दिनों दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट (Latest Weather Update) जारी किया गया है। इस वेदर अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण यह मौसमी बदलाव हो सकता है।
 

HR Breaking News (Barish Kab Hogi) मौसम विभाग के अनुसार कल राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना  है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 व 21 जनवरी  को पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदल सकता है। इस विक्षोभ के सक्रिय होने का साफ-साफ असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में भी देखा जाएगा। वहीं, इस दौरान दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

 


वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले सप्ताह में सुबह के समय कोहरे के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वहीं, इस बीच राजधानी दिल्ली में हल्के बादल (Weather Alert) छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के कई क्षेत्रों का कोहरा छाया रहा है। साथ ही आगामी 24 घंटों में राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से लगाया गया है। वहीं, आज रात कई इलाकों में हल्की धुंध भी छा सकती है। वहीं, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

 

क्या बढ़ेगा तापमान 


सफदरजंग मौसम केंद्र, दिल्ली की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, यहां पर न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह तापमान सामान्य  (Temperature Delhi) से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इसी के साथ पालम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, राजधानी दिल्ली के ओवरऑल तापमान की बात करें तोअधिक है। कुल मिलाकर दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।

कल कोहरे का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने 19 जनवरी यानी सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर, यूपी, हरियाणा, राजस्थान में सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा (Fog Alert) और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं कल 19, जनवरी को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, कल दोपहर के समय यहां पर 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 22 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में बादल छा सकते हैं, साथ ही इस दौरान सुबह कोहरा भी छा सकता है। बात करें 23 जनवरी के मौसम की तो 23 जनवरी को राजधानी दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather) में मौसम पूरा बदल सकता है। 

इन क्षेत्रों में विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना के चलते यहां हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। साथ ही इस दौरान यहां पर  20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। इसके अलावा सुबह कोहरा छाने की भी आंशका है। 

वहीं, 24 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिनभर दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा भी छा सकता है। वहीं, 24 जनवरी को क्षेत्र में  15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, एनसीआर के अधिकतर इलाकों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।