Aaj ka Mausam : मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 21 राज्यों में बारिश होगी, जानें दिल्ली से यूपी तक किस शहर में कैसा रहेगा मौसम
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग ने 21 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक कई शहरों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में 50-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं, आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Aaj ka mausam) मार्च का महीना चल रहा है और आमतौर पर इस समय सूरज की तपिश बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार मौसम के तेवर अलग दिख रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट (hailstorm alert) जारी है। आइए जानते हैं, आज का मौसम कैसा रहेगा।
21 राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी-
मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार, 19 मार्च को देश के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का असर रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में मौसम ज्यादा प्रभावित होगा। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली (delhi weather update) में 19 और 20 मार्च को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश से हरियाणा तक छाए रहेंगे बादल-
पंजाब, हरियाणा (haryana ka mausam), दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से बादलों की गतिविधि बढ़ेगी और हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को थंडरस्क्वॉल का अलर्ट जारी है। राजस्थान में भी ओलावृष्टि और छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।
हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट-
आज और कल उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार (IMD Weather forecast), जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है। इन क्षेत्रों में आज ओले गिरने की संभावना भी है।
झारखंड से बंगाल तक तेज हवाएं-
मध्य और पूर्वी भारत में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खराब है। झारखंड (jharkhand weather alert) में 20 मार्च और पश्चिम बंगाल में 21 मार्च को 80 किमी/घंटा रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में 19 से 21 मार्च के बीच ओलों की संभावना है। असम, मेघालय और सिक्किम में 20-21 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है।
आंध्र प्रदेश से कर्नाटक तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना-
केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेलंगाना और कर्नाटक (karnataka weather) के कुछ हिस्सों में आज ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा, गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा व मध्य हिस्सों में धूल भरी आंधी और ओलों का अलर्ट जारी है।
जानें तापमान का हाल-
लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण (Due to western disturbance) अगले एक हफ्ते तक देश का तापमान सामान्य या उससे कम रहेगा। उत्तर भारत में अगले दो दिनों में दिन का तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि मध्य भारत में 3-5 डिग्री की कमी होगी। राहत की बात है कि अगले सात दिन लू की संभावना नहीं है।